6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023: इंतजार खत्म, RLP की तीसरी लिस्ट जारी, जानें उम्मीदवारों के नाम

RLP Candidate Third List : इंतजार खत्म, तीसरी लिस्ट आ गई। राजस्थान चुनाव के लिए RLP उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी आ गई। जानें इन उम्मीदवारों के नाम।

less than 1 minute read
Google source verification
rlp_third_list.jpg

RLP Third List

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। भाजपा की तीसरी लिस्ट के इंतजार के बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस तीसरी सूची में आरएलपी मुखिया हनुमान बेनीवाल ने 2 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। 28 अक्टूबर को 10 उम्मीदवारों पहली लिस्ट और 1 नवम्बर को दूसरी लिस्ट जारी की। विधानसभा चुनाव में RLP ने अब तक कुल 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

RLP की तीसरी लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम

जायल - बीएल भाटी
सुजानगढ़ - बाबूलाल कुलदीप



जानें दूसरी लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम

निवाई - प्रहलाद नारायण बैरवा
देवली उनियारा - डॉक्टर विक्रम सिंह गुर्जर
पुष्कर - अशोक सिंह रावत
मसूदा - सचिन जैन सांखला
डीग कुम्हेर - इंजीनियर मनु देव सिनसिनी
जमवारामगढ़ - डॉक्टर रमेश सोलंकी
नीम का थाना - राजेश कुमार मीणा भाईड़ा
दूदू - एड हनुमान प्रसाद बैरवा
कोट पूतली - सतीश कुमार मांड्या
दांता रामगढ़ - महावीर बिजारणियां
लक्ष्मणगढ़ - विजयपाल सिंह बगडिया।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस के असंतुष्टों को सीएम अशोक गहलोत का जवाब, जानें क्या कहा

आरएलपी के पहली सूची

खींवसर - हनुमान बेनीवाल
भोपालगढ़ - पुखराज गर्ग
मेड़ता - इंदिरा देवी बावरी
परबतसर - लच्छाराम बडारड़ा
कोलायत - रेवत राम पंवार
जोधपुर शहर - अजय त्रिवेदी
सहाड़ा - बद्रीराम जाट
बायतू - उम्मेदराम बेनीवाल
सरदारशहर - लालचंद मूंड
सांगानेर - महेश सैनी।

राजस्थान चुनाव : 25 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर रिजल्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे। सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : बाड़मेर के शिव से अमीन खां को मिला दसवीं बार टिकट, उम्र जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे