15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव में वोटर्स तक शराब सप्लाई की बड़ी साजिश! ताबड़तोड़ कार्रवाई और भारी जब्ती से हड़कंप

Illegal Liquor Raid Rajasthan | राजस्थान पंचायत चुनाव में शराब बांटने की साजिश पर आबकारी विभाग का एक्शन। नमित मेहता के निर्देश पर अजमेर, कोटा, पाली और चित्तौड़गढ़ में ताबड़तोड़ छापे।
3 min read
Google source verification
rajasthan excise department mega raid illegal liquor panchayat chunav

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई- भारी जब्ती - PIC

राजस्थान में होने वाले आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब खपाने और बांटने की साजिशों पर राज्य आबकारी विभाग ने करारा प्रहार किया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में शराब की अवैध तस्करी और निर्माण पर नकेल कसने के लिए विभाग ने पूरे प्रदेश में विशेष चेकिंग अभियान छेड़ दिया है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के कड़े निर्देशों पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में आबकारी टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस प्रदेशव्यापी कार्रवाई से अवैध शराब का निर्माण और तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

आबकारी विभाग की टीमों ने कोटा, चित्तौड़गढ़, पाली, अजमेर और राजसमंद सहित कई संवेदनशील जिलों में एक साथ दबिश दी। इस दौरान हजारों लीटर वॉश और अवैध हथकढ़ शराब बनाने की दर्जनों भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा अंग्रेजी और देशी शराब के अवैध जखीरे के साथ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि चुनावों के दौरान किसी भी हालत में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया से समझौता नहीं किया जाएगा।

कोटा, चित्तौड़गढ़ और पाली में हथकढ़ शराब की भट्टियों पर चला बुलडोजर

अवैध शराब के गढ़ माने जाने वाले ग्रामीण और कच्ची बस्ती इलाकों में आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कोटा में बड़ी जब्ती: कोटा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई दबिश के दौरान आबकारी टीम ने करीब 6,000 लीटर अवैध वॉश (लहन) और 10 शराब बनाने वाली भट्टियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसके साथ ही मौके से 78 लीटर तैयार हथकढ़ मदिरा जब्त की गई।

चित्तौड़गढ़ में स्ट्राइक: चित्तौड़गढ़ जिले में कार्रवाई करते हुए 3,500 लीटर वॉश और 2 बड़ी भट्टियों को ध्वस्त किया गया। यहां से देशी-विदेशी शराब के साथ हथकढ़ मदिरा की खेप भी जब्त की गई है।

पाली की सांसी बस्ती में रेड: पाली जिले की सांसी बस्ती में पुलिस और आबकारी की टीम ने अचानक दबिश देकर लगभग 1,000 लीटर वॉश नष्ट किया और अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

जयपुर ग्रामीण : शाहपुरा के ग्राम चैकीदार मीणों की ढ़ाणी, कांकरेल में हथकढ़ शराब बनाने पर कार्रवाई की गई, 12 हजार लीटर वाॅश सहित 9 मदिरा भट्टियां नष्ट की गई, 22 लीटर हथकढ़ शराब भी जब्त की गई,

भरतपुर : डीग में आबकारी निरोधक टीम ने दबिश दी, 2 हजार लीटर वाॅश नष्ट कर 108 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की

श्रीगंगानगर : मोटरसाईकल से 53 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की

सीकर: नीम का थाना में 12 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई

अजमेर, चूरू और राजसमंद में होटलों व ढाबों पर छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार

चुनाव के दौरान ग्रामीण इलाकों के ढाबों और होटलों से शराब सप्लाई किए जाने की सूचनाओं पर भी आबकारी विभाग सख्त नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में अजमेर और राजसमंद जिलों में विशेष कार्रवाई की गई।

अजमेर जिले के केसरपुरा इलाके में एक होटल पर अचानक रेड मारी गई, जहां से 99 पव्वे देशी शराब और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का स्टॉक बरामद हुआ। आबकारी टीम ने मौके से होटल संचालक सरदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर, राजसमंद जिले में की गई छापेमारी के दौरान 240 पव्वे देशी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चेक पोस्टों पर कड़ी नाकाबंदी, आबकारी आयुक्त के सख्त निर्देश

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश के सभी आबकारी अधिकारियों और मैदानी अमले को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंतरराज्यीय सीमाओं और जिला सीमाओं पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि पड़ोसी राज्यों से आने वाली अवैध शराब की खेप को रोका जा सके।

विभाग का कहना है कि पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से शराब के भंडारण और वितरण की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसलिए आने वाले दिनों में यह सर्च और जब्ती अभियान और अधिक तेज किया जाएगा। गश्त बढ़ा दी गई है और आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अपने इलाके में अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना तुरंत आबकारी कंट्रोल रूम को दें।

डीजीपी ने भी दिए सख्त निर्देश

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026