5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक! 3 महीने पहले मां को प्रताड़ित कर मार चुका है हैवान पिता, अब नाबालिग बेटी से किया यौन दुव्र्यवहार, मामला दर्ज

शर्मनाक! 3 महीने पहले मां को प्रताड़ित कर मार चुका है हैवान पिता, अब नाबालिग बेटी से किया यौन दुव्र्यवहार, मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jun 03, 2019

जयपुर।

प्रदेश में आए दिन दहेज प्रताड़ना के मामले सामने आ रहे हैं। खबर राजधानी जयपुर से है जहां एक पिता ने पहले मां और फिर बेटी के साथ दरिंदगी दिखाई। कई वर्षों तक पत्नी को दहेज के लालच में प्रताडि़त करता रहा, उसकी मौत होने के बाद नाबालिग बेटी को भी नहीं बख्शा।

एक हैवान पिता के खिलाफ बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला हरमाड़ा थाने में दर्ज हुआ है। आरोपी पर दहेज हत्या और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया गया है।

हरमाड़ा थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि झुंझनू निवासी संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन की शादी कांवट अरजनपुरा हाल हरमाड़ा घाटी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान और मारपीट करने लगे।

बहन-बहनोई के साथ मिलकर पत्नी को पीटा

फरवरी 2019 में आरोपी ने बहन तथा जीजा के साथ मिलकर पत्नी की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे की सूचना पर उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से अच्छी देखभाल के लिए गणगौरी अस्पताल में रैफर करवाया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
पीडि़त नाबालिग ने मामा को सुनाई आपबीती

हरमाड़ा थाना प्रभारी सैनी ने बताया कि मृतका की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी ने मां के साथ मारपीट के साथ बंद कमरे में अश्लील गलत हरकते और बुरी नजर डालने के बारे में बताया तो मामा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या व अपनी भांजी से गलत हरकतें करने के संबंध में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।