4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में 7 से 10 अगस्त को बदलेगा मौसम, इन 4 संभाग में भारी/अतिभारी बारिश की संभावना

Rajasthan Monsoon Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 7 अगस्त से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan four divisions 7-8-9-10 August very heavy rain IMD Prediction

Rajasthan Monsoon Update : सड़क पर भरा पानी। फाइल फोटो - ANI

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में मानसून की बारिश आंख मिचौली खेल रही है। प्रदेश में बारिश को लेकर किसान बेहद परेशान हैं। पर मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 7 से 10 अगस्त को भारी बारिश गतिविधियों के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार पूर्वी राजस्थान व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर 6-7 अगस्त से एक नया परिसंचरण तंत्र (Circulation) बनने से पुनः मानसून सक्रिय होने व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 7 अगस्त से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन बारिश की गतिविधियों में कमी रहने तथा 7-9 अगस्त को कुछ भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 5 अगस्त को भी उत्तर-पूर्वी व उत्तरी भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है।

आज यहां बारिश होने की है संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को भी उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन अपने सामान्य स्थिति (उत्तरी राजस्थान) से गुजर रही है। आज भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। आज भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।

सर्वाधिक बारिश मंडावर में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 12 दौसा, डीडवाना, हनुमानगढ़, कोटा, सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश मंडावर, दौसा में 107 M.M. दर्ज की गई।

3 अगस्त - राजस्थान के बांधों में जलस्तर की स्थिति

प्रदेश के बांधों में 3 अगस्त तक जलस्तर की स्थिति जारी की गई है। राणा प्रताप सागर में कुल भराव क्षमता का 67.17 फीसदी पानी, कोटा बैराज में कुल भराव क्षमता का 96.76 फीसदी, जवाहर सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 70.28 फीसदी पानी, माही बजाज सागर में कुल भराव क्षमता का 50.54 फीसदी पानी, बांसवाड़ा के हारो बांध में कुल भराव क्षमता का 51.31 फीसदी पानी, बीसलपुर बांध में कुल भराव क्षमता का 65.42 फीसदी पानी है।

टोंक के ईसरदा बांध में कुल भराव क्षमता का 32.45 फीसदी पानी, टोंक के गलवा बांध में कुल भराव क्षमता का 62.28 फीसदी पानी, टोंक के टोरडी सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 49.86 फीसदी पानी, दौसा के मोरेल बांध में कुल भराव क्षमता का 100 फीसदी पानी, धौलपुर के पार्वती बांध में कुल भराव क्षमता का 35.97 फीसदी पानी, बूंदी के गुढ़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 72.47 फीसदी पानी, जयपुर के छापरवाड़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 14.57 फीसदी पानी है।