5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में होगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, सीएम भजनलाल की घोषणा – 40 फीसदी अंक वाले भी दे सकेंगे CET

CM Bhajan Lal Big Announcement : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सदन में यह घोषणा ​की कि चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भी नई भर्ती होगी। साथ ही सीईटी के प्रावधानों में बदलाव करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा कि अब 40 फीसद अंक वाले CET दे सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Jul 2024, 10:56 AM IST

Rajasthan Fourth Class Employees will be Recruited CM Bhajanlal Announcement Those with 40 Percent Marks will be able to Appear for CET

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajan Lal Big Announcement : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजस्थान विनियोग एवं वित्त विधेयक पर चर्चा के बाद प्रत्युत्तर दिया। राजस्थान विधानसभा में सीएम भजनलाल ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के नियमों में परिवर्तन कर इन पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने सीईटी के प्रावधानों में बदलाव करते हुए क्वालीफिकेशन के लिए सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत एवं एससी-एसटी के लिए 35 प्रतिशत अंक किए जाने की घोषणा की।

भर्तियों में कम समय लगे इसके लिए किया उपाय

सीएम भजनलाल ने कहा कि युवाओं की स्किलिंग एवं अप्रेंटिसशिप के लिए पीएम पेकेज के अंतर्गत प्रदेश के ढाई लाख से अधिक युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। सीएम भजनलाल ने भर्तियों में लगने वाले समय को कम करने के उद्देश्य से दस्तावेज सत्यापन विभागीय स्तर पर कराए जाने एवं विज्ञप्ति उपरांत रिक्तियों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रावधान को बढ़ाकर 100 प्रतिशत किए जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें -

Schools Holiday : राजस्थान का शिविरा पंचाग जारी, जानें सरकारी स्कूलों में कितने दिन रहेगा अवकाश

शिक्षा के विस्तार को लेकर की घोषणाएं

सीएम भजनलाल ने कहा कि कालवाड़, बनीपार्क (जयपुर) सहित 6 नवीन महाविद्यालयों, 3 नवीन कन्या महाविद्यालयों, बालाहेड़ा (महवा-दौसा) में कृषि महाविद्यालय, 2 पॉलिटेक्निक एवं एक महिला पॉलिटेक्निक सहित शिक्षा के विस्तार की दृष्टि से कई महत्वूपर्ण घोषणाएं भी की।

यह भी पढ़ें -

1 अगस्त से राजस्थान में लागू होगी बिजली की नई दरें, फिक्स चार्ज बढ़ाया, आदेश जारी