Schools Holiday : आखिरकार शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन के लिए रविवार को शिविरा पंचांग जारी कर दिया। आमतौर पर यह पंचांग जून में ही जारी किया जाता है, ताकि जुलाई में नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर इस पंचांग के अनुसार स्कूलों का संचालन किया जा सके। लेकिन इस बार जुलाई में पंचांग जारी किया गया है। पंचांग के अनुसार इस बार शिक्षा सत्र में स्कूलों में 233 दिन कार्य दिवस के रहेंगे, लेकिन इसमें से जुलाई के 26 कार्य दिवस अब समाप्त होने वाले हैं। ऐसे में 207 कार्य दिवस में स्कूल लगेंगे। ग्रीष्मावकाश के अलावा 54 तरह के अवकाश रहेंगे। साथ ही 38 उत्सव मनाए जाएंगे। रविवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने शिविरा पंचांग जारी किया।