
सुनील सिंह सिसोदिया/जयपुर। राज्य सरकार की अवैध खनन रोकने की मंशा है, लेकिन कुछ दिन अभियान चलाकर अवैध खनन रोक पाना मुश्किल है। अवैध खनन पर स्थायी नियंत्रण के लिए खान विभाग की विजिलेंस विंग को मजबूत करना होगा। प्रदेश में खान विभाग ने अवैध खनन के स्थान चिह्नित किए हुए हैं। लेकिन अभियान में सबसे पहले चिन्हित स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। प्रदेशभर में 670 स्थान ऐसे हैं, जहां से 10 से अधिक तरह के खनिजों का बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इनमें गारनेट, बेन्टोनाइट, लाइम स्टोन, जिप्सम, चाइना क्ले, क्वार्टज फेल्सपार सहित कई कीमत खनिज शामिल हैं। बजरी और मेसनरी स्टोन का भी भारी मात्रा में अवैध खनन हो रहा है।
अभियान में बड़े माफिया हुए शांत
खान विभाग की ओर से अभी 15 से 31 जनवरी तक अवैध खनन के खिलाफ बड़े पैमाने पर कलक्टरों की देखरेख में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में ज्यादातर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन जब्त किए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता था, वहां फिलहाल सन्नाटा है। खान विभाग के अधिकारियों का भी मानना है कि नियमित कार्रवाई हो तो ही राज्य में अवैध खनन पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
भीलवाड़ा-डूंगरपुर में अवैध खनन सबसे ज्यादा
प्रदेश के पुराने 33 जिलों में से एक दर्जन से ज्यादा जिलों में अवैध खनन सर्वाधिक स्थानों पर हो रहा है। इनमें भीलवाड़ा और डूंगरपुर सबसे ऊपर हैं। अवैध खनन भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बारां, उदयपुर, जालोर, बूंदी, झालावाड़, राजसमंद, बांसवाड़ा, अलवर, बाड़मेर, अजमेर, जोधपुर, पाली में ज्यादा हो रहा है। इसके अलावा टोंक व सवाई माधोपुर जिलों में बनास नदी से बजरी का ज्यादा अवैध खनन हो रहा है।
राज्य में 670 स्थान अवैध खनन के लिए संवेदनशील
जिला - संवेदनशील क्षेत्र - खनिज
भीलवाड़ा - 55 - क्वार्टज फेल्सपार, बजरी, गारनेट
डूंगरपुर - 55 - क्वार्टस फेल्सपार, मेसनरी स्टोन
बारां - 40 - मेसनरी स्टोन
उदयपुर - 40 - मेसनरी स्टोन, क्वार्टज फेल्सपार
जालौर - 39 - मेसनरी स्टोन, बजरी
बूंदी - 31 - सैण्ड स्टोन
झालावाड़ - 30 - मेसनरी स्टोन, कोटा स्टोन
राजसमंद - 28 - क्वार्टज फेल्सपार, मेसनरी स्टोन
बांसवाड़ा - 26 - मेसनरी स्टोन
अलवर - 25 - मेसनरी स्टोन
बाड़मेर - 24 - बजरी, मेसनरी स्टोन, बेन्टोनाइट
अजमेर - 21 - क्वार्टज फेल्सपार, बजरी, मेसनरी स्टोन
जोधपुर - 21 - मेसनरी स्टोन, बजरी, सैण्ड स्टोन, लाइम स्टोन
पाली - 20 - मेसनरी स्टोन, बजरी, लाइम स्टोन
झुंझुंनूं - 16 - मेसनरी स्टोन, बजरी
जैसलमेर - 16 - जिप्सम, मेसनरी स्टोन, सैण्ड स्टोन
सीकर - 15 - मेसनरी स्टोन, बजरी
प्रतापगढ़ - 15 - मेसनरी स्टोन
जयपुर - 14 - मेसनरी स्टोन
करौली - 13 - सैण्ड स्टोन
हनुमानगढ़ - 13 - जिप्सम
भरतपुर - 12 - सैण्ड स्टोन, मेसनरी स्टोन
धौलपुर - 12 - सैण्ड स्टोन
सिरोही - 12 - बजरी, मेसनरी स्टोन
बीकानेर - 11 - जिप्सम, बजरी
कोटा - 11 - मेसनरी स्टोन
नागौर - 11 - लाइम स्टोन, चाइना क्ले
सवाई माधोपुर - 10 - बजरी
चुरू - 10 - मेसनरी स्टोन
चित्तौड़गढ़ - 7 - मेसनरी स्टोन
श्रीगंगानगर - 7 - जिप्सम
टोंक - 6 - बजरी
दौसा - 4 - मेसनरी स्टोन, बजरी
Published on:
22 Jan 2024 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
