6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Heat Wave: राजस्थान में अगले सप्ताह कैसा रहेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी​ किया पूर्वानुमान

India weather news: मौसम विभाग ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में मौजूद है। इसके बावजूद राजस्थान में बारिश या तेज हवाओं की संभावना फिलहाल नहीं है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 06, 2026

Rajasthan weather: जयपुर। राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम स्थिर और शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक किसी बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में भी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसकी गति करीब 115 नॉट बताई जा रही है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। हालांकि इसका राजस्थान के मौसम पर फिलहाल कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में मौजूद है। इसके बावजूद राजस्थान में बारिश या तेज हवाओं की संभावना फिलहाल नहीं है।

पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का असर बना रह सकता है।

वहीं 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में ही देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में गर्मी ने दिखाई तेवर, बाड़मेर सबसे गर्म

जयपुर। राजस्थान में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 5 मार्च को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहा। जैसलमेर में 37.6, जोधपुर में 37 और बीकानेर में 37.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। दिन में गर्मी बढ़ने लगी है जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है।