
Rajasthan Weather News: राजस्थान में अब सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसी के साथ ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से नमी आनेे के साथ एक दिसम्बर से मौसम शुष्क जारी होगा। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है। इससे दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी तेज हो जाएगी। इधर, जिलों में रात के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कम हो गया है।
अगले तीन-चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले तीन से चार दिन तक बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
दिन में भी ठंड के तीखे तेवर
पर्यटन स्थल माउंट आबू में दिन में भी ठंड ने अपने तेवर जारी रखे। देश विदेश से आए सैलानियों ने गर्म ऊनी कपड़ों में लिपटकर ही दर्शनीयस्थलों का दीदार किया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री व अधिकतम तापामन 20 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा। सूरज व बादलों के बीच आंखमिचौनी का खेल चलता रहने से धूप का असर फीका रहा। सर्दी से बचाव को लेकर लोगों को चाय की थडिय़ों पर अदरक की चाय का स्वाद लेते देखा गया। वहीं शहर के कई स्थानों पर अलाव तापकर भी लोगों ने सर्दी से बचने का जतन किया।
Published on:
30 Nov 2023 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
