Weather Update: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को जयपुर समेत विभिन्न जगहों पर मावठ की बारिश हुई। सर्द हवाओं के बीच बादलों की आवाजाही और धुंध मौसम में छाई रही। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। तूफान के आंध्र-दक्षिण ओडिशा तट पर टकराने की आशंका है। के तुफान का नाम मिचौग रखा गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कम दबाव का क्षेत्र बनने समूह के कई इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।