शाम तक सर्द हवा का दौर हावी
डूंगरपुर में बादल छाने के साथ ही सर्द हवाओं का सितम हावी रहा। उदयपुर व राजसमंद जिले में कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर में 1.6, भीलवाड़ा में 9, सवाईमाधोपुर में 29, करौली में 32 व महावीरजी में 28 बारिश दर्ज की गई। भीलवाड़ा, जोधपुर, बूंदी, बारां व झालावाड़ में घना कोहरा छाया रहा। 24.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। बाड़मेर में भी सर्द हवा से ठिठुरन रही। टोंक में बारिश का दौर दोपहर तक जारी रहा। छह शहरों का पारा 12 डिग्री से कम दर्ज किया गया। चूरू का पारा 11.9, पिलानी का 11.5, सिरोही का 11.7, करौली का 12, चित्तौडगढ़ का 12 डिग्री पारा दर्ज किया। सीकर में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री और सीकर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।