10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: चलती बाइक पर लड़की छेड़ने के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, आरटीओ ने खंगाली दोनों युवकों की कुंडली

Jaipur Viral Video: जयपुर में चलती बाइक पर लड़के से हुई छेड़छाड़ के मामले में आरटीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। आरटीओ की तरफ से पहले युवकों की कुंडली खंगाली गई, जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Apr 10, 2026

Jaipur Viral Video

बीच सड़क लड़की के साथ छेड़छाड़ (वीडियो शॉट-सोशल मीडिया)

जयपुर। राजधानी जयपुर में चलती बाइक पर युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना ने न सिर्फ लोगों में आक्रोश पैदा किया, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी। मामला सामने आते ही पुलिस और परिवहन विभाग दोनों हरकत में आए और आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

यह वीडियो सबसे पहले सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसे बाद में कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी साझा किया गया। वीडियो में दिख रहा था कि बाइक पर सवार दो युवक एक युवती के साथ अभद्र हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

बाइक की आरसी की गई निरस्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर आरटीओ ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान बाइक और उसपर सवार युवकों की पूरी जानकारी खंगाली गई। कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। साथ ही जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया था, उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) भी सस्पेंड कर दी गई।

कांग्रेस के हैंडल से शेयर किया गया वीडियो :

बाइक के कटे 5 चालान

इतना ही नहीं, वाहन के खिलाफ नियमों के उल्लंघन पर पांच अलग-अलग चालान भी काटे गए। जांच में सामने आया कि बाइक बिना बीमा और बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) के चलाई जा रही थी, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई। कांग्रेस ने वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। वहीं आम लोगों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

एप से बाइक बुक करके जा रही थी लड़की

प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर आगे भी सख्त नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि युवती किसी एप से बाइक बुक करके जा रही थी, तभी पीछे से आए युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हालांकि, अभी तक वीडियो के बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।