
जयपुर। राजस्थान के 49 निकायाें में से कांग्रेस ने 37 में अपना बोर्ड बना लिया। भाजपा केवल 12 शहरों में सिमट गई। तीन नगर निगमों में से उदयपुर , बीकानेर में भाजपा और भरतपुर में कांग्रेस का मेयर बना। इससे पहले के चुनाव से तुलना की जाए तो भाजपा को 28 निकायों का घाटा हुआ है। वहीं कांग्रेस को 31 निकायों का फायदा हुआ है। 49 में से 10 निकायों में प्रमुख की सीट पर युवाओं ने कब्जा जमाया है। खास बात यह है कि इन 10 में से 7 महिलाएं हैं। तीन निकायों में 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति प्रमुख बने हैं। इनमें एक नगर निगम भी शामिल है।
यह है युवा टीम
कोटा जिले की सांगोद नगर पालिका में सबसे युवा अध्यक्ष बनी हैं। यहां 24 वर्षीय कविता सुमन ने प्रमुख की सीट हासिल की है। मकराना में 26 वर्षीय समरीन, खाटूश्यामजी में 29 वर्षीय ममतादेवी, पिंडवाड़ा में 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार, कानोड़ में 28 वर्षीय चंदादेवी, माउंट आबू में 30 वर्षीय जीतू राणा, झुंझुनूं में 25 वर्षीय नगमा बानो, चूरू में 29 वर्षीय पायल, मांगरौल में 27 वर्षीय कौशल कुमार, नसीराबाद में 27 वर्षीय शारदा मितरवाल अध्यक्ष बनी हैं।
यहां कमान वरिष्ठों के हाथ
दौसा जिले की महवा नगर पालिका में 80 वर्षीय नर्बदा प्रमुख बनी हैं, जो सबसे उम्रदराज हैं। उदयपुर नगर निगम में 75 वर्षीय गोविंद टांक मेयर बने हैं। राजगढ़ में 70 वर्षीय रजिया प्रमुख बनी हैं।
राज्य में कहां-किसका बोर्ड
( Rajasthan Nagar Nikay Chunav Board Full list )
निकाय क्षेत्र जीते
ब्यावर नगर पालिका ---------- नरेश कुमार (भाजपा)
पुष्कर नगर पालिका ----------- कमल किशोर (भाजपा)
अलवर नगर परिषद ---------- बीना गुप्ता (कांग्रेस)
भिवाड़ी नगर परिषद --------- शीशराम तंवर (कांग्रेस)
बांसवाड़ा नगर परिषद ------- जैनेंद्र त्रिवेदी (कांग्रेस)
छबड़ा नगर पालिका -------- कैलाशचंद जैन (भाजपा)
मांगरोल नगर पालिका ------- कौशल सुमन (कांग्रेस)
बाड़मेर नगर परिषद -------- दिलीप (कांग्रेस)
बालोतरा नगर परिषद -------- सुमित्रा देवी (भाजपा)
भरतपुर नगर निगम --------- अभिजीत कुमार (कांग्रेस)
बीकानेर नगर निगम --------- सुशीला कंवर (भाजपा)
चित्तौडग़ढ़ नगर परिषद --------- संदीप शर्मा (कांग्रेस)
निंबाहेड़ा नगर पालिका --------- सुभाष चन्द्र शारदा (कांग्रेस)
रावतभाटा नगर पालिका --------- दीपिका तिल्लानी (कांग्रेस)
चूरू नगर परिषद --------- पायल सैनी (कांग्रेस)
राजगढ़ नगर पालिका --------- रजिया (कांग्रेस)
गंगानगर नगर परिषद --------- करुणा चांडक (कांग्रेस)
सूरतगढ़ नगर पालिका --------- ओमप्रकाश (कांग्रेस)
हनुमानगढ़ नगर परिषद --------- गणेशराज बंसल (कांग्रेस)
जैसलमेर नगर परिषद --------- हरिवल्लभ कल्ला (निर्दलीय)
भीनमाल नगर पालिका --------- विमला (कांग्रेस)
जालोर नगर परिषद --------- गोविंद (भाजपा)
बिसाऊ नगर पालिका --------- मुश्ताक अली (कांग्रेस)
झुंझुनूं नगर परिषद --------- नगमा बानो (कांग्रेस)
पिलानी नगर पालिका --------- हीरालाल नायक (कांग्रेस)
फलौदी नगर पालिका --------- पन्नालाल व्यास (कांग्रेस)
कैथून नगर पालिका --------- आइना महक (कांग्रेस)
सांगोद नगर पालिका --------- कविता सुमन (कांग्रेस)
डीडवाना नगर पालिका --------- रचना (कांग्रेस)
मकराना नगर परिषद --------- समरीन (कांग्रेस)
पाली नगर परिषद --------- रेखा भाटी (भाजपा)
सुमेरपुर नगर पालिका --------- उषा कुंवर (भाजपा)
नीमकाथाना नगर पालिका --------- सरिता दीवान (कांग्रेस)
सीकर नगर परिषद --------- जीवन खान (कांग्रेस)
माउंट आबू नगर पालिका --------- जीतू राणा (कांग्रेस)
पिंडवाड़ा नगर पालिका --------- जितेन्द्र कुमार (भाजपा)
शिवगंज नगर पालिका --------- वजींगराम घांची (कांग्रेस)
सिरोही नगर परिषद --------- महेन्द्र कुमार मेवाड़ा (कांग्रेस)
आमेट नगर पालिका --------- कैलाश मेवाड़ा (कांग्रेस)
नाथद्वारा नगर पालिका --------- मनीष राठी (कांग्रेस)
टोंक नगर परिषद --------- अली अहमद (कांग्रेस)
कानौद नगर पालिका --------- चंदा देवी मीणा (कांग्रेस)
उदयपुर नगर पालिका --------- गोविंद सिंह टांक (भाजपा)
नसीराबाद नगर पालिका --------- शारदा मित्तलवाल (कांग्रेस)
थानागाजी नगर पालिका --------- चौथमल सैनी (कांग्रेस)
प्रतापपुर गांधीनगर पालिका --------- दिलीप कुमार परमार (भाजपा)
रूपवास नगर पालिका --------- बबीता ( कांग्रेस सदस्यता ग्रहण की)
महुआ नगर पालिका --------- नर्बदा देवी (कांग्रेस)
खाटूश्याम जी नगर पालिका --------- ममता मुंडोतिया (भाजपा)
49 में से 3 निकायों में कांग्रेस के पहले ही बन चुके निर्विरोध अध्यक्ष
Updated on:
27 Nov 2019 09:46 am
Published on:
27 Nov 2019 09:36 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
