12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 : चुनाव नतीजों पर अशोक गहलोत का आया रिएक्शन, बोले PM Modi को वापस लेनी चाहिए दावेदारी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में अपने नेतृत्व में भाजपा के 370 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 400 सीटें पार करने का दावा किया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि न तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और न ही राजग को 400 सीटें मिलेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए। गहलोत ने मंगलवार को लोकसभा की मतगणना के दौरान मिल रहे नतीजे एवं रुझानों के बीच सोशल मीडिया पर यह बात कही।

उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी ने पूरी तरह अपने ऊपर केन्द्रित किया। प्रचार में मोदी (PM Modi) की गारंटी, फिर से मोदी सरकार जैसे जुमले भाजपा शब्द से ज्यादा सुनाई और दिखाई दिए। यहां तक की सांसद प्रत्याशियों को बायपास कर पूरा चुनाव मोदी की गारंटी के नाम पर चला। चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बढ़ता तनाव जैसे मुद्दे गौण हो गए और केवल मोदी-मोदी ही सुनाई देने लगा।

यह भी पढ़ें :

Jaipur Lok sabha Election Result 2024 : राजस्थान में भाजपा का खुला खाता, जयपुर सीट से मंजू शर्मा रिकॉर्ड वोटों से जीतीं

Rajasthan Lok Sabha Result 2024 Live : उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में अपने नेतृत्व में भाजपा के 370 और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 400 सीटें पार करने का दावा किया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि न तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और न ही राजग को 400 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मोदी को अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए।