
जयपुर।
अशोकनगर में पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल हुए बांसवाड़ा विधायक जीतमल खांट के पुत्र वरुण ने मंगलवार देर रात यहां सवाई मानसिंह अस्पताल में दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि वरुण गत 28 जुलाई की रात को घायल हुआ था। वह अपनी पावर बाइक से अंबेडकर सर्कल की तरफ से जा रहा था। हाईकोर्ट के आगे वानिकी पथ पर कार और बाइक में आमने-सामने की हुई टक्कर के बाद वरुण उछलकर दूर जा गिरा था। गंभीर हालत में उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गंभीर बनी हुई थी स्थिति
विधायक जीतमल खांट के पुत्र वरुण की हालत हादसे के बाद से ही गंभीर बनी हुई थी। उसका एसएमएस अस्पताल में उपाचार चल रहा था। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। विधायक खांट व अन्य सदस्य भी जयपुर में ही थे। वहीं वरुण की मौत की खबर मिलते ही कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। वरुण के परिचितों ने बताया कि वह जयपुर में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इधर, पुलिस हादसे के कारणों और दोनों वाहनों की रफ्तार के बारे में जांच कर रही है। उल्लेखीय है कि अशोकनगर में शनिवार रात एक पावर बाइक और कार में भिड़ंत होने से बाइक पर सवार वरुण गंभीर घायल हो गया था। कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोगों को चोट नहीं लगी।
यह था पूरा मामला
अशोक नगर में शनिवार रात एक पावर बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में पावर बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हो गयाए जिसे एम्बुलेंस से एसएमएस अस्पताल के ट्रेमा सेन्टर पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। कार बिड़ला ऑडिटोरियम की तरफ से आ रही थी। पावर बाइक बांसवाड़ा विधायक जीतमल खांट का पुत्र वरुण चला रहा थाए जो अंबेडकर सर्कल की तरफ से जा रहा था। हाईकोर्ट के आगे वानिकी पथ पर कार और बाइक में आमने.सामने की टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोगों को चोट नहीं लगी। टक्कर के बाद वरुण काफी दूर गिरा और गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद जयपुर में रह रहीं वरुण की बहनें अस्पताल पहुंचीं, विधायक खांट बांसवाड़ा से जयपुर के लिए रवाना हुए। दुर्घटना थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से कार उठाकर थाने में खड़ी कराई। बताया गया कि कार प्रवीण नामक व्यक्ति चला रहा था।
Updated on:
08 Aug 2018 09:39 am
Published on:
08 Aug 2018 07:26 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
