इस बार मानसून में राजस्थान के 269 बांध लबालब भर गए हैं और 300 बांधों में पानी की आवक हुई है। वहीं, 100 से ज्यादा बांधों में पानी की आवक जारी है और जल्द इनके लबालब होने की उम्मीद जल संसाधन विभाग के इंजीनियर लगा रहे हैं। प्रदेश के छोटे-बडे़ 691 बांधों की कुल भराव क्षमता 12900 मिलियन क्यूबिक मीटर है और अब बांधों में कुल भराव क्षमता के 73 .14 प्रतिशत भर चुके हैं।