मौसम केंद्र जयपुर ने आज सुबह 11 बजे 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगले तीन घंटे में राजधानी जयपुर सहित दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, झुंझुनूं, चूरू व सीकर जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे शरण ना लेने की सलाह दी है।