13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Panchayat Election – उम्मीदवारी को लेकर नेताओं के यहां लॉबिंग तेज

Rajasthan Panchayat Election जयपुर। प्रदेश के अलवर और धौलपुर में पंचायत चुनाव की अधिसूचना सवेरे 10 बजे जारी हो गई है और इसी के साथ आज नामांकन का काम शुरु हो गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने उम्मीदवारी को लेकर लॉबिग तेज कर दी है और नेताओं के यहां जाकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। नामांकन आठ अक्टूबर तक भरे जाएंगे। अलवर और धौलपुर जिले में तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Oct 04, 2021

jaipur

rajasthan election commission

Rajasthan Panchayat Election जयपुर। प्रदेश के अलवर और धौलपुर में पंचायत चुनाव की अधिसूचना सवेरे 10 बजे जारी हो गई है और इसी के साथ आज नामांकन का काम शुरु हो गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने उम्मीदवारी को लेकर लॉबिग तेज कर दी है और नेताओं के यहां जाकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। नामांकन आठ अक्टूबर तक भरे जाएंगे। अलवर और धौलपुर जिले में तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा।

बगावत के डर से टिकट वितरण अंतिम समय में— कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा नामांकन खत्म होने की तारीख से एक दिन पहले की जाएगी। इसकी वजह ये हैं कि यदि उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए गए तो कई दावेदार बगावत करके नामांकन भर सकते हैं ऐसे में पार्टी उम्मीदवार को चुनाव में परेशानी हो सकती है। इस वजह से तय किया गया हैं कि उम्मीदवार की घोषणा अंतिम समय में ही की जाए। इससे बगावत का खतरा कम रहेगा। उम्मीदवार चयन को लेकर दावेदार विधायकों और अन्य नेताओं के चक्कर काट रहे है। पार्टी ने विधायकों को ही निर्देश दिए हैं किे वे आम सहमति बनाकर टिकट बांटे

इतने पदों की लड़ाई— राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दोनों जिलों में 72 जिला परिषद सदस्य, 504 पंचायत सदस्य, दो जिला प्रमुख, दो उप जिला प्रमुख, 22 प्रधान और 22 उपप्रधान के चुनाव होंगे। जिला परिषद चुनाव में आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है। 8 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। 9 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 11 अक्टूबर को नाम वापसी का दिन है। नाम वापसी के दिन ही प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर देंगे और इसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।

27 लाख से ज्यादा मतदाता — इन चुनावों में 27 लाख 2 हजार 791 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 14 लाख 41 हजार 738 पुरुष और 12 लाख 61 हजार 45 महिला और आठ थर्ड जेंडर है। दोनों जिलों की 760 ग्राम पंचायतों में कुल 3641 मतदान बूथ स्थापित किए जाएंगे।कोरोना संक्रमण के चलते दोनों जिलों में प्रत्येक मतदान बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1000 निर्धारित की गई है। पहले मतदान बूथ पर सामान्यतः 1100 मतदाता होते थे।

पहला चरण का 20 को मतदान —
अलवर और धौलपुर जिले में पहले चरण के लिए मतदान 20 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण के लिए मतदान 23 अक्टूबर को, तीसरे चरण के लिए मतदान 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। सभी के नतीजे 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर सुबह 9 बजे से आने शुरू होंगे। जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 30 अक्टूबर को कराया जाएगा।