
Patrika Bitiya @Work
Patrika Bitiya @Work Initiative: जयपुर: पत्रिका की पहल पर बेटियों को शुक्रवार को अपने पेरेंट्स की कर्मभूमि पर जाने का अवसर मिला। जहां उन्होंने न केवल अपने पेरेंट्स के काम और जिम्मेदारियों को समझा, बल्कि उनके साथियों से मुलाकात भी की।
जिन दफ्तरों और कामकाजी माहौल की चर्चा वे केवल घर पर सुनती थीं, उसे बेटियों ने अपनी आंखों से देखा। साथ ही उन्होंने पेरेंट्स के संघर्ष को भी करीब से देखा।
पत्रिका की इस पहल के तहत मां के ऑफिस में जाने का अवसर मिला। यहां प्रबंधन, जिम्मेदारी, अनुशासन और सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिली। -टियाना शर्मा
पापा के ऑफिस में गई तो वहां पर उनके काम के बारे में जानने का अवसर मिला। उनसे सीखा कि जिम्मेदारियों से घबराना नहीं चाहिए। मेहनत व समय प्रबंधन से मंजिल मिल सकती है। -आराध्या
पापा के ऑफिस जाकर मैंने सीखा कि शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग किस तरह किया जा सकता है। एआई से हर व्यक्ति को बहुत मदद मिल सकती है। साथ ही इससे होमवर्क और मूल्यांकन भी आसान होता है। इससे टीचर्स को भी सहायता मिलती है। पत्रिका की यह पहल बहुत सराहनीय है। इससे पापा के काम को जानने का मौका मिला। -संस्कृति
पत्रिका की इस पहल के तहत शुक्रवार को पापा की शॉप पर जाने का अवसर मिला। यहां जाना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। यहां न केवल मैंने ये देखा कि पापा किस तरह से काम करते हैं, बल्कि यह भी देखा कि पापा ग्राहकों के साथ किस तरह व्यवहार करते हैं। -प्राची सैनी
शुक्रवार को पापा की शॉप पर मंदिर में पूजा करने के बाद दुकान की जिम्मेदारियों को समझा और ग्राहकों से बातचीत भी की। -स्नेहा वर्मा
पापा की कर्मस्थली पर जाकर बहुत अच्छा लगा। वहां पर मैंने देखा कि बैंक के कर्मचारी किस तरह संगठित होकर काम करते हैं। -यजवी वर्मा
पापा के ऑफिस जाकर बहुत अच्छा लगा। वहां पर उनके काम को समझने के साथ ही उनके साथियों से भी मुलाकात की। -यशु शर्मा
पापा के ऑफिस में जाकर पता चला कि पापा किस तरह से क्लाइंट को मैनेज करते हैं। पापा उनको कितने कूल तरीके से संभालते हैं। यहां हमने जीएसटी रिटर्न फाइल करना भी सीखा। साथ ही उनकी मेहनत को करीब से देखने का मौका मिला। -फाल्गुनी और अनुष्का
Published on:
21 Mar 2026 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Bitiya@work
