कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर मीडिया से वार्ता के दौरान कहा था कि फोन टैपिंग कराना गंभीर अपराध है। वह चाहे पहले हुई हो या अब, जांच होनी चाहिए। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल के फोन टैपिंग के आरोप को लेकर पायलट ने कहा था कि वे विपक्ष के नेता या साधारण आदमी नहीं हैं। कैबिनेट मंत्री हैं। जब वे कह रहे हैं कि उनका फोन टैप हो रहा है। तो यह सच सामने आना चाहिए कि नेता, अफसर, पुलिस अधिकारी कौन दोषी है।