
Police
जयपुर। Rajasthan Police Recruitment 2019: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही राजस्थान पुलिस ( Rajasthan Police ) 9306 पदों पर भर्ती के होनी वाली है। इस भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ( Rajasthan Police Constable ) के 8600 पद और सब-इंस्पेक्टर के 706 पदों पर भर्तियां करेगी।
इसकी जानकारी कुछ दिनों पहले राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot )ने पिछले महीने ट्वीट कर दी थी। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए 8 हजार 600 कांस्टेबल एवं 706 एसआई की भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की जाए।
इसको लेकर राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही ऑनलाइन फॉर्म जारी कर सकता है। राजस्थान पुलिस भर्ती 2019 नोटिफिकेशन के साथ राजस्थान पुलिस ऑनलाइन फॉर्म की तारीख के बारे में भी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जारी कर दी जाएगी।
Published on:
17 Jul 2019 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
