25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान लोक सेवा आयोग से आया नया अपडेट, 6 प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा डेट जारी

RPSC New Update : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बुधवार 1 मई को 6 विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक जारी की है। जानें यह परीक्षाएं कब होंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 May 2024, 6:59 PM IST

Rajasthan Public Service Commission New Update 6 Competitive Proposed Exams Dates Rreleased

राजस्थान लोक सेवा आयोग

RPSC New Update : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बुधवार को 6 विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक जारी की गई। इन परीक्षाओं का आयोजन वर्ष 2025 में 19 जनवरी से 1 जून तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 19 जनवरी 2025 तथा पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-द्वितीय परीक्षा-2024 का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2024 का आयोजन 23 मार्च 2025 एवं कृषि अधिकारी परीक्षा-2024 का आयोजन 20 अप्रेल 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी होगा

संस्कृत शिक्षा (कॉलेज विभाग) क्ै थ्ल्ए शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक तथा पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 4 से 6 मई 2025 एवं सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य परीक्षा)-2024 का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

PTET Exam 2024 : पीटीईटी-2024 पर बड़ा अपडेट, आवेदन की बढ़ी डेट, जानें लास्ट डेट

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग