29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather News : राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून

Rajasthan Rain News: मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को 22 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Rain

राजस्थान के टोंक में हुई बारिश। फोटो पत्रिका

Rajasthan Rain News: जयपुर। मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को 22 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 2 अगस्त तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा, जबकि 30 और 31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 117 एमएम बारिश टोंक में हुई, जबकि झालावाड़ के झालरापाटन में 87 एमएम पानी बरसा।

तेज बारिश से मकानों में नुकसान

धौलपुर जिले के बसेड़ी और सैंपऊ क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर राहत कार्य शुरू करने की तैयारी की गई है। लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। चित्तौड़गढ़, सीकर, पिलानी, जयपुर, अलवर, चूरू, करौली और दौसा में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। श्रीगंगानगर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, लेकिन शाम को वहां भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मानसून को मिली ताकत

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन फिलहाल पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट के आसपास सक्रिय है। बुधवार से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इस दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है। मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से गुजरते हुए इसी सिस्टम तक पहुंच रही है। इसी वजह से राजस्थान में मानसून सक्रिय चरण में प्रवेश कर चुका है और अगले तीन दिन तक अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

मानसून