24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Roadways: जयपुर से दिल्ली के बीच वाया एक्सप्रेस-वे दौड़ती हैं ये लग्जरी रोडवेज बसें, जानें समय और किराया

Jaipur to Delhi Roadways Bus: राजस्थान रोड़वेज की ओर दिल्ली के लिए कई एसी बसें संचालित की जाती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 20 Nov 2024, 11:55 AM IST

jaipur to kailadevi roadways bus

Photo- Patrika

Rajasthan Roadways Bus Jaipur to Delhi: राजस्थान से कई लोग अपनी आजीविका तो सरकारी काम के लिए देश की राजधानी दिल्ली के लिए रुख करते है। जिसके लिए प्रदेश के लोगों को जयपुर आना पड़ता है। यहां आकर मुसाफिर दिल्ली जाने के लिए जगह-जगह भटकते है। कई ट्रेनें तो कई निजी बसों का उपयोग करते हैं। जबकि राजस्थान रोड़वेज की ओर दिल्ली के लिए कई एसी बसें संचालित की जाती हैं। इसमें 5 बसें ऐसी है जो दौसा एक्सप्रेस-वे होते हुए करीब पांच घंटे में दिल्ली पहुंचा देती है। आइए जानते उन बसों के बारे में …

जयपुर से दिल्ली के लिए ये 5 बसें

  • जयपुर से करीब 12 रात बजे दौसा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली करीब सुबह 5 बजे पहुंचेगी। (SUPER LUXURY)
  • जयपुर से करीब दोपहर 2 बजे दौसा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली करीब शाम 7.15 बजे पहुंचेगी। (SUPER LUXURY)
  • जयपुर से करीब शाम 5 बजे दौसा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली करीब रात 10 बजे पहुंचेगी। (SUPER LUXURY)
  • जयपुर से करीब शाम 6.30 बजे दौसा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली करीब रात 12.30 बजे पहुंचेगी। (SUPER LUXURY)
  • जयपुर से करीब रात 9.30 बजे दौसा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली करीब रात 2.30 बजे पहुंचेगी। (SUPER LUXURY)

जयपुर से दिल्ली के लिए किराया

राजस्थान रोडवेज की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, पुरुषों का किराया जयपुर से दिल्ली तक 789.60 रुपए है। वहीं, महिला और बच्चों का किराया 375.90 रुपए है। इससे पहले राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने जयपुर से दौसा एक्सप्रेस-वे होत हुए दिल्ली के लिए डीलक्स बस संचालित की थी। जो कि जयपुर से दिल्ली के लिए रोजाना सुबह 6 बजे और दोपहर 2 बजे संचालित होती है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: हर दिन 400 किलोमीटर चलानी होगी रोडवेज बसें, नहीं तो चालकों पर गिरेगी गाज