गठवाड़ी। शाहपुरा दौसा मार्ग पर चलने वाली शाहपुरा डीपो की बसों पर तैनात चालक व परिचालक की मनमर्जी से यात्री खासे परेशान हैं। इसी मामले को लेकर शनिवार को चालक के बस नहीं रोकने के लिए बस में सवार छात्राओं द्वारा टोकना उस समय महंगा पड़ गया, जब परिचालक व छात्राओं में हाथापाई की नौबत आ गई। जिस पर पुलिस की दखल के बाद मामला शांत हुआ।