
jobs
जयपुर।
राजस्थान में एक बार फिर बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUNL) राजस्थान के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर दिया है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने अपने अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली हैं। जिनके आवेदन भी शुरू हो गए हैं।
RVUNL Recruitment 2018 भर्ती में यह है पद
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की तरफ से निकाले गए पदों में ये पद शामिल हैं।
इंजीनियर
केमिस्ट
असिस्टेंट
इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट के यह पद शामिल हैं। इनके आवेदन भी शुरू हो गए हैं। राज्य विद्युत उत्पादन निगम में नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन भी हो गए हैं शुरू, अंतिम तिथि है 14 जून
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम 2018 में विभाग ने एक हजार एक सौ सत्यान्वे (1197) पदों पर निकालने वाली भर्तियों के आवेदन शुरू हो गए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन 14 जून से शुरू हो गए हैं। विद्युत विभाग में सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि भी निश्चित कर दी है। आवेदनकर्ता 14 जून से शुरू हुए परीक्षा में आवेदन के लिए 2 जुलाई 2018 तक आवेदन कर सकता है।
यह है आवेदन करने वाले पदों की योग्यता
विद्युत उत्पादन निगम में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता निश्वित की गई है। इंजीनियर और केमिस्ट के पदों पर आवेदनकर्ताओं के लिए इंजीनियरिंग में 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स किया होना जरूरी है। वहीं असिस्टेंट के पद के लिए संबंधित स्ट्रीम से BE/B.Tech में कम से कम 60 फीसदी अंक होने चाहिए।
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम में निकाले गए 1197 पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल विभाग की और से निर्धारित की गई है। अतः 21 से 40 साल के परीक्षार्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, मेरिट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर विभाग की और से किया जाएगा। इन पदों से संबंधित किसी भी जानकरी के लिए परीक्षार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.energy.rajasthan.gov.in पर भी जानकारी ले सकता है।
Published on:
20 Jun 2018 04:46 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
