वहीं, चिकित्सा मंत्री और कमेटी के मेंबर गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि आज मीटिंग में कानून विभाग, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, RPSC और SOG भी शामिल थी। इन सबने अपनी-अपनी राय व्यक्त की है। इसमें हमने सभी तथ्यों को रखा है। अब हमारा अधिकारियों से काम समाप्त हो गया है। अब हम फाइनल रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंप देंगे, उस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ही करेंगे।