19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SI Recruitment-2021 : राजस्थान में SI भर्ती-2021 परीक्षा में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट में दायर की एसएलपी

SI Recruitment-2021 : पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 की परीक्षा को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। चयनित एसआइ ने एसएलपी दायर की तो चयन से वंचित कैविएट दायर कर चुके हैं।

2 min read
Google source verification
Rajasthan SI Recruitment-2021 exam New twist Selected SI filed SLP in Supreme Court

फाइल फोटो पत्रिका

SI Recruitment-2021 : पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 की परीक्षा को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में वैध तरीके से चयनित अभ्यर्थियों का चयन रद्द नहीं करने की प्रार्थना की गई है। इस पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है। उधर, चयन को चुनौती देने वाले अभ्यर्थी पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर कर चुके हैं।

चयनित एसआइ अजीत सिंह राजपूत व अन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की गई है। इसमें एसआइ के 859 पदों पर चयन रद्द करने का 4 अप्रेल, 2026 का हाईकोर्ट की खंडपीठ का फैसला निरस्त करने का आग्रह किया है।

चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरी भर्ती को रद्द करना गलत है। जिन अभ्यर्थियों का चयन वैध तरीके से हुआ, उन्हें नौकरी में बरकरार रखा जाए। वहीं नकल या गलत तरीके से पेपर प्राप्त कर परीक्षा पास की, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वैध तरीके से चयनित अभ्यर्थियों ने कठोर परिश्रम कर परीक्षा पास की, उन्हें भर्ती से बाहर करना सही नहीं है।

पहले पक्ष सुनेगा…

वहीं चयन से वंचित अभ्यर्थियों की कैविएट दायर होने के कारण सुप्रीम कोर्ट एसएलपी पर कोई भी आदेश देने से पहले उनका पक्ष भी सुनेगा।

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला- पूरी तरह रद्द

राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 4 अप्रेल को प्रदेश की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षाओं में से एक, SI भर्ती-2021 को पूरी तरह रद्द करने के आदेश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.पी. शर्मा की खंडपीठ ने एकलपीठ द्वारा 28 अगस्त 2025 को सुनाए गए फैसले को सही मानते हुए सरकार और चयनित अभ्यर्थियों की अपीलों को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने माना कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपरलीक, धांधली और अनियमितताएं हुई थीं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की शुचिता भंग हो गई थी।

भर्ती परीक्षा 2021 जानें

3 फरवरी 2021- 859 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ।
13 से 15 सितंबर 2021 - करीब 7 लाख 97 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन के बाद परीक्षा आयोजित हुई।
3 लाख 80 हजार अभ्यर्थी - लिखित परीक्षा में शामिल हुए।
20 हजार 359 अभ्यर्थी - फिजिकल टेस्ट पास हुए।
3 हजार 291 अभ्यर्थी - इंटरव्यू के लिए चयनित हुए।
1 जून 2023- फाइनल रिजल्ट जारी किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग