
RAS-2024 Result : जैसलमेर के वीरेंद्र चारण को मिली दूसरी रैंक। फोटो पत्रिका
RAS-2024 Result : लंबे समय से RAS परीक्षा-2024 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में कुल 2391 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त हुआ। RAS-2024 रिजल्ट में जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके पिता राजस्थान पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट पर नौकरी करते हैं। वीरेंद्र चारण वर्तमान में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। वीरेंद्र चारण को मुख्य परीक्षा में 293 अंक, साक्षात्कार में 58 अंक प्राप्त हुए। इनका कुल फाइनल नम्बर 351 अंक हुआ। जिसके आधार पर वीरेंद्र चारण को RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
वहीं राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की RAS परीक्षा-2024 के रिजल्ट में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। दिनेश विश्नोई धोरीमन्ना के भलीसर गांव के रहने वाले हैं। दिनेश ने कड़ी मेहनत और लगन के बूते आरएएस परीक्षा में यह मुकाम हासिल किया है। पूरा गांव दिनेश की इस सफलता पर खुशी से झूम रहा है। लास्ट परीक्षा में दिनेश विश्नोई ने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं।
इसके साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग RAS-2024 में आठ अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी नहीं किया है। इसमें 5 अभ्यर्थियों के रिजल्ट सील्ड कवर में रखे गए हैं, जबकि 3 अभ्यर्थियों के रोक दिए गए हैं। इस संदर्भ में आयोग ने बताया कि कोर्ट में लंबित याचिका विचाराधीन होने के कारण 5 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है।
आयोग ने राज्य सेवा के 428 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 668 पदों सहित कुल 1096 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी। इन पदों के लिए 2461 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 दिसंबर 2025 से 17 अप्रैल 2026 तक अलग-अलग चरणों में लिया गया। इसके बाद अब वरीयता सूची जारी की गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया की प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 में हुई थी। इस परीक्षा में 3 लाख 75 हजार 665 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 20 फरवरी 2025 को इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। जिसमें 21 हजार 541 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया था।
इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मुख्य परीक्षा हुई। जिसमें 17 हजार 964 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हुआ। सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
Updated on:
18 Apr 2026 03:25 pm
Published on:
18 Apr 2026 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
