29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Student Election Results: राजस्थान में इन यूनिवर्सिटी-कॉलेजों के घोषित हुए परिणाम, देखें लाइव अपडेट्स

Rajasthan Student Union Election Results 2019: राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2019 की मतगणना बुधवार सुबह 11 बजे शुरु हो गई। जगहों पर परिणाम में आना जारी है।

4 min read
Google source verification
Rajasthan Student Election Results

Rajasthan Student Election Results

जयपुर। राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2019 की मतगणना बुधवार सुबह 11 बजे शुरु हो गई। जगहों पर परिणाम में आना जारी है। जयपुर के महारानी कॉलेज में अध्य्क्ष पद पर आकृति तिवाड़ी, महासचिव पद पर किरण मीणा, उपाध्यक्ष पद पर फरजाना मंसूरी और जॉइंट सचिव पद पर किरण बड़गुर्जर ने जीत हासिल की। बता दें कि महारानी कॉलेज में मतदान महज 37.5 प्रतिशत हुआ था।

रिजल्ट लाइव अपडेट्स

अलवर सभी कॉलेजों के परिणाम देखिए-

अजमेर, छात्रसंघ चुनाव, अब तक घोषित नतीजे
11 कॉलेजों में से 8 में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी की जीत, दो पर निर्दलीय और एक पर एनएसयूआई

1. मदस विश्वविद्यालय - अध्यक्ष रामेश्वर छाबा (एबीवीपी)

2. सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय -अध्यक्ष विकास गोरा (एबीवीपी)

3. राजकीय कन्या महाविद्यालय - अध्यक्ष - कांता जाखड़ (एबीवीपी)

4. श्रमजीवी कॉलेज - हेमंत -अध्यक्ष (एबीवीपी)

5. लॉ कॉलेज - अध्यक्ष -हिमांशु चौधरी (एबीवीपी)

6. दयानंद महाविद्यालय -अध्यक्ष - सीताराम चौधरी (निर्दलीय )

7. पुष्कर राजकीय महाविद्यालय -अध्यक्ष -रूद्र प्रताव तंवर (एबीवीपी)

8. नसीराबाद गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय -अध्यक्ष - करण यादव (एबीवीपी)

9. किशनगढ़ राजकीय महाविद्यालय - अध्यक्ष - बलराम छणंग -(एबीवीपी)

10. केकड़ी राजकीय महाविद्यालय -अध्यक्ष -नंदलाल खटीक (निर्दलीय)

11. सरवाड़ राजकीय कन्य महाविद्यालय -अध्यक्ष - पूजा शर्मा (एनएसयूआई )

राजकीय कॉमर्स कॉलेज-

कॉमर्स कॉलेज से अध्यक्ष पद पर अजयपाल यादव जीते। उन्होंने अपने प्रतिद्वंधी विकास कुमार को 182 वोट से हराया। अजयपाल को 439 और विकास को 257 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर इकबाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। महासचिव पद पर उज्जवल लखेरा ने हरीश सैनी को 364 वोट से हराया। उज्जवल को 507 और हरीश को 143 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर विकास राजेरा निर्विरोध जीते।

राजकीय विधि महाविद्यालय

विधि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर रिंकु कुमार जीते। रिंकु कुमार ने अपने प्रतिद्वंधी मनोज कुमार को 29 वोट से हराया। रिंकु कुमार को 87 और मनोज कुमार को 58 वोट मिले।

बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय

बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर सुदीप डीगवाल विजयी हुए। सुदीप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंधी संदीप कुमार को 292 वोटों से हराया। सुदीप डीगवाल को 860 वोट मिले। वहीं संदीप कुमार को 568 वोट मिल। उपाध्यक्ष पद पर दीपिका यादव को 555 वोट मिले, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंधी मनोज कुमार को 101 वोट से हराया।

राजर्षि महाविद्यालय

राजर्षि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर दीपक यादव विजयी हुए। दीपक यादव ने कड़े मुकाबले में पूजा जिरवाल को मात्र 2 वोटों से हराया। दीपक यादव को 681 और पूजा जिरवाल को 679 वोट मिले। तीसरे स्थान पर परमजीत ने भी कड़ी टक्कर दी। परमजीत को 669 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद पर छोटेलाल 65 वोट से जीते। महासचिव पद पर पंकज कुमार सैन 25 वोट से जीते। सचिव पद पर गजेन्द्र सिंघल 27 वोट से विजयी हुए।

गौरी देवी महाविद्यालय

गौरी देवी महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर शालूू सैनी विजयी हुई। शालू शर्मा ने कनिका गोयल को 232 वोट से हराया। शालू को 589 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर सुष्मिता ने रुचिका शर्मा को 247 वोट से हराया। महासचिव पद पर अंकिता गुर्जर ने रितिका शर्मा को 113 वोट से हराया। संयुक्त सचिव पद पर आरती शर्मा ने सोनम यादव को 210 वोट से हराया।

जिले में पांच महाविद्यालय में परिणाम घोषित
झालावाड़. जिले में पांच महाविद्यालय मेें छात्रसंघ परिणाम घोषित हो चुके है। कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर विजय कंवर राठौर सहित चारों पदों पर एनएसयूआई, बिडला महाविद्यालय भवानीमंडी में एबीवीपी के कुशवंत नागर, मनोहरथाना में चारों पदों पर एबीवीपी, पिड़ावा में चारों पदों पर एनएसयूआई,खानपुर में एबीवीवी की अंजू पोटर विजय हुई है।

उदयपुर सुविवि अध्यक्ष्य पद पर निखिलराज सिंह 1167 वोट से चुनाव जीते।

अजमेर दयानंद महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी का पैनल जीता। अध्यक्ष पद पर सीताराम चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर सोहेल खान , महासचिव पद पर प्रमोद चौहान, संयुक्त सचिव पद पर पिंकू कुमार जाट विजय घोषित किए गए।

जयपुर के महारानी कॉलेज में अध्य्क्ष पद पर आकृति तिवाड़ी, महासचिव पद पर किरण मीणा, उपाध्यक्ष पद पर फरजाना मंसूरी और जॉइंट सचिव पद पर किरण बड़गुर्जर ने जीत हासिल की।

गंगापुरसिटी: अध्यक्ष पद पर संतोष मीना, उपाध्यक्ष पद पर चक्रवर्ती मीना, संयुक्त सचिव पद पर आशाबाई गुर्जर एवं महासचिव पद पर दीपक मीना विजयी।

बूंदी के राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कैलाश गुर्जर जीते।

पाली: सोजत के राजकीय महाविधालय में चारों पदों पर एनएसयूआई विजयी। अघ्यक्ष पद पर अतुल भट्ट, उपाघ्यक्ष पद पर पिंटू चौहान महासचिव पद पर जवरीलाल तंवर और संयुक्त सचिव पद पर महेंद्र रहिया विजयी हुए है।

सोजत के कन्या महाविधालय में बना एबीवीपी का पैनल। अध्यक्ष पर सुमन जाट, उपाघ्यक्ष पद पर चंचल चौहान, महासचिव पद पर सुमन निकूम और सयुक्त सचिव में लता माली बनी।

करौली: राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर रविन्द्र कुमार जाटव 82 वोटों से चुनाव जीते। निर्दलीय प्रत्याशी है।

जैसलमेर: एसबीके कॉलेज में अध्यक्ष डूंगरसिंह 213, उपाध्यक्ष जयेश छंगाणी 76, महासचिव कमलदान 44 और संयुक्त सचिव दुष्यंत सौलंकी 275 मतों से विजयी।

दौसा: संत सुन्दरदास राजकीय महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की काजल सैनी 109 मतों से जीती, उपाध्यक्ष पद पर अंजली शर्मा, स.सचिव पद पर पायल शर्मा जीती, महासचिव पद पर दीक्षा शर्मा निर्विरोध जीत चुकी है।

बाड़मेर: एमबीसी गर्ल्स कॉलेज में ABVP ने मारी बाजी
चारों ही पदों पर ABVP प्रत्याशी हुई विजय
अध्यक्ष पद पर स्वरूपी 97,उपाध्यक्ष जया शर्मा 156
महासचिव संतोष 162, सयुक्त सचिव अमीषा 172 मतों से हुई विजय

नवलगढ़ में यह जीते
अध्यक्ष महिपाल
उपाध्यक्ष दिलशाद
महासचिव अंकिता डूडी
संयुक्त सचिव अंजना

उदयपुर विज्ञान महाविद्यालय से चिराग चौधरी अध्यक्ष्य पद पर 879 वोटों से जीते।

डूंगरपुर गल्र्स कॉलेज में भी भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा का परचम
बीवीपीएम की शीला बनी अध्यक्ष
उपाध्यक्ष - चेतना कटारा (बीपीवीएम)
संयुक्त सचिव : शानू रोत (बीपीवीएम)
महासचिव: सीमा कटारा (बीपीवीएम) निर्विरोध निर्वाचित

केकड़ी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नन्दलाल खटीक विजयी