7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SI Paper Leak Case: क्या राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा होगी रद्द? भजनलाल सरकार आज हाईकोर्ट में देगी जवाब

SI Paper Leak Case: राजस्थान में उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 रद्द होगी या नहीं? माना जा रहा है कि इस पर आज स्थिति साफ हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan high court

SI Paper Leak Case: जयपुर। राजस्थान में उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 रद्द होगी या नहीं? माना जा रहा है कि इस पर आज स्थिति साफ हो जाएगी। क्योंकि भजनलाल सरकार आज राजस्थान हाईकोर्ट में इस बात का जवाब देने वाली है।

बता दें कि एसआई भर्ती 2021 मामले में 7 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, तब कोर्ट ने राज्य सरकार को दो दिन में अपना स्पष्ट जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। इस मामले में आज सुनवाई होगी है। ऐसे में अब सभी की नजरें भजनलाल सरकार के जवाब और हाईकोर्ट के आने वाले फैसले पर टिकी हैं।

पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने साफ कहा था कि यदि सरकार तय समय में जवाब नहीं देती, तो यह माना जाएगा कि सरकार ने पुलिस मुख्यालय, AG (एडवोकेट जनरल) की राय और कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: SI Paper Leak में एक और बड़ा खुलासा, अब पोस्टिंग से पहले पासिंग आउट परीक्षा में नकल करते दबोचे ट्रेनी एसआई

मामले में अब तक 20 ट्रेनी एसआई सस्पेंड

बता दें कि पेपर लीक मामले में अब तक एसओजी 50 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 25 जमानत पर बाहर हैं। वहीं, पुलिस विभाग ने 20 ट्रेनी एसआई को सस्पेंड कर चुका है, जिन्हें हाल ही में पोस्टिंग मिली थी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के लिए एक और अच्छी खबर, अब 263 KM दूर से आएगा यमुना का पानी, खर्च होंगे 25 हजार करोड़

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग