20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : राजस्थान में आज 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट, नौतपा-मानसून पर नया अपडेट

Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट व हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। नौतपा 25 मई से शुरू होगा। जानें राजस्थान में मानसून कब आएंगा।

2 min read
Google source verification
Rajasthan today 16 districts heat wave Yellow alert Nautapa and monsoon IMD new update

जयपुर. अजमेर पुलिया के पास इस बिल्डिंग में करीब 200 एयर कंडीशनर लगे हैं। इनमें से 100 से अधिक एसी तो एक ही तरफ लगे हुए हैं। फोटो पत्रिका

Weather Update : जयपुर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अपने परवान पर है। 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा से पहले ही सूरज ने उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को 14 जिलों में लू का दौर जारी रहा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बुधवार को 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट व हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने, लू और ऊष्ण रात्रि की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र ने राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन में तेज धूलभरी हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका जताई है।

आज यहां येलो अलर्ट

अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुन्झुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और फलोदी।

सेहत पर भी असर

तेज गर्मी और बढ़ती उमस लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी हैं। इसका असर राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों की मेडिसिन व गैस्ट्रो ओपीडी में साफ दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि अधिकांश मरीज पेट संक्रमण, उल्टी-दस्त, फूड प्वॉइजनिंग, पीलिया, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं।

एसी बढ़ रहे 1-3 डिग्री अतिरिक्त तापमान

गमों से राहत पान के लिए एसी का प्रयोग वातावरण में गर्मी बढ़ाने वाले साबित हो रहे हैं। विशेषज्ञ डीडी अग्रवाल की मानें तो जयपुर और कोटा जैसे शहरों में 1-3 डिग्री अतिरिक्त तापमान के लिए एसी जिम्मेदार हैं। जिस क्षेत्र में एसी कम लगे होते हैं वहां एसी बहुतायात क्षेत्र (होटल, इंडस्ट्री, बहु मंजिला इमारत, हॉस्टल) के मुकाबले एक से तीन डिग्री कम तापमान रहता है। सामान्यतः 2 टन का एसी आउटडोर यूनिट से करीब 7 केवी गर्मी बाहर निकालता है। इसके अलावा करीब 2 केवी बिजली भी खर्च करता है। यानि एक एसी करीब 9 केवी गर्मी वातावरण में छोड़ता है।

9 जिलों में अधिकतम तापमान 44 से ऊपर

गर्मी का सितम इस प्रकार है कि प्रदेश के नौ जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इसमें सबसे अधिक गर्म चित्तौड़गढ़ रहा यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया वहीं आमतौर पर सबसे अधिक गर्म रहने वाले बाड़मेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य में 20 जून को प्रवेश करेगा मानसून

दक्षिण पश्चिमी मानसून के 26 मई को केरल तट से टकराने के बाद वह उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। भारतीय मौसम केन्द्र के अनुसार 20 जून को इसके राजस्थान के प्रवेश की संभावना है, यह सबसे पहले डूंगरपुर-बांसवाड़ा से टकरा सकता है इसके बाद 25 जून को झालावाड़ में प्रवेश करने के बाद पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगा। 30 जून तक आधे राज्य में पूरी तरह छाने के बाद इसके 5 जुलाई तक पश्चिमी राजस्थान में पहुंचने की संभावना है। दो सौ एयर कंडीशनर हुए हैं।

शहर : अधिकतम तापमान

चित्तौड़गढ़ : 46.3 डिग्री
श्रीगंगानगर : 45.9 डिग्री
अलवर : 45.8 डिग्री
पिलानी : 45.8 डिग्री
दौसा : 44.8 डिग्री
चूरू : 44.8 डिग्री
फलोदी : 44.8 डिग्री
कोटा : 44.4 डिग्री
करौली : 44.3 डिग्री
बीकानेर : 43.8 डिग्री
बाड़मेर : 43.5 डिग्री
जयपुर : 43.2 डिग्री
भीलवाड़ा : 42.2 डिग्री
जोधपुर : 42.1 डिग्री
सीकर : 42.0 डिग्री
अजमेर : 41.8 डिग्री
जालोर : 40.5 डिग्री
नागौर : 40.3 डिग्री।