
Rajasthan Tourism: गुलाबीनगरी दिवाली से ही देश का प्रमुख पर्यटन केन्द्र बनी हुई है। अकेले आमेर महल को देखने के लिए देश-विदेश से प्रतिदिन दस हजार सैलानी आ रहे हैं। साथ ही अन्य स्मारक भी पर्यटकों से गुलजार है। ऐसे में अब 31 दिसंबर तक शहर के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की बहार रहेगी। साथ ही पर्यटन गतिविधियों से जुड़ा कारोबार 500 करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद है। उधर शहर के होटल संचालक मेहमान नवाजी पर भी खास फोकस कर रहे हैं।
फीडबैक देने पर होटल किराए में छूट
होटल संचालक भी 31 दिसंबर तक पर्यटन सीजन से होने वाले कारोबार को नई उंचाईयों पर ले जाने की तैयारियां कर रहे हैं। शहर में बजट व तीन सितारा होटलों में मेहमान नवाजी पर खास फोकस किया जा रहा है। होटल में ठहरने के बाद मेहमान अगर फीडबैक फार्म भरता है तो उसे अगली बार होटल में रुकने पर किराए में छूट का ऑफर दिया जा रहा है। इसके साथ ही होटल स्टाफ को ज्यादा से ज्यादा रेटिंग और रिव्यू लेने पर वेतन के साथ अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का ऑफर दे रहे हैं।
पर्यटकों की पहली पसंद आमेर
इस नए पर्यटन सीजन में बीते दस दिन में आमेर महल को देखने 1.50 लाख पर्यटक पहुंचे। जो पहली पसंद बना हुआ है। वहीं विश्व प्रसिद्ध हवामहल पर्यटकों की दूसरी पसंद बन रहा है। इसे देखने के लिए 50 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे।
31 दिसंबर तक 2400 होटल बुक
जयपुर शहर में करीब 2400 पांच सितारा, तीन सितारा और बजट होटल हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुडे़ लोगों के अनुसार ये होटल 31 दिसंबर तक बुक हैं। शहर के कई पांच सितारा होटलों की पूरे दिसंबर माह में 30 से 40 करोड़ रुपए की कमाई होने की उम्मीद की जा रही है।
वर्जन:
शहर में दीपावली से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। शहर में पर्यटन से जुड़ी सभी गतिविधियों से 500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।-रण विजय सिंह, संयुक्त सचिव, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन राजस्थान
Published on:
20 Nov 2023 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
