6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश में हिंसा कराना चाहती है, यह प्रदेश के पर्यटन के लिए खतरा – प्रमोद तिवारी

राज्यसभा के उपनेता व सांसद प्रमोद तिवारी शनिवार को राजस्थान पत्रिका कार्यालय पहुंचे। यहां विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए दुष्प्रचार कर रही है, राजस्थान में हिंसा कराना चाहती है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Nov 19, 2023

pramod_tiwari.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राज्यसभा के उपनेता व सांसद प्रमोद तिवारी शनिवार को राजस्थान पत्रिका कार्यालय पहुंचे। यहां विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए दुष्प्रचार कर रही है, राजस्थान में हिंसा कराना चाहती है। उदयपुर और राजस्थान को पर्यटन के लिए जाना जाता है। देश-दुनिया में राजस्थान की छवि अशांत प्रदेश की हो गई तो यहां पर्यटक कैसे आएंगे। भाजपा जिम्मेदार पार्टी का फर्ज नहीं निभा रही है। राजस्थान का नुकसान कर रही भाजपा खलनायक की भूमिका में है। कन्हैयालाल हत्याकांड में सरकार ने आरोपियों को तुरंत पकड़ा। मामला केंद्र सरकार की एजेंसी एनआइए के पास है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: 70 हजार नवविवाहिता पहली बार ससुराल में चुनेंगी विधायक

Q चुनावी वादे सभी करते हैं, क्या कांग्रेस भी वादे पूरे कर पाएगी?
जवाब: कांग्रेस ने पिछले चुनाव में जो कहा, गहलोत सरकार ने पूरा किया। केंद्र सरकार ने पेट्रोल 25-35 रुपए लीटर में देने व सिलेंडर 100 रुपए में देने के लिए कहा, 1200 कर दिए।

Q कैसे कहेंगे कि भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस से बेहतर नहीं करेगी?
जवाब: ओपीएस भाजपा शासित प्रदेशों में लागू नहीं है। लाभार्थी जानते हैं कि राजस्थान में भाजपा आई तो यहां भी ओपीएस नहीं रहेगी। नहीं तो अन्य राज्यों में करना भाजपा के बस की बात नहीं।

Q कन्हैया हत्याकांड बड़ा दाग है, जनता की नाराजगी कैसे दूर होगी?
जवाब: कन्हैयालाल हत्याकांड दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ा। आरोपी भाजपा के लोग निकले। भाजपा इसका दुष्प्रचार कर रही है, जो की दंगा कराने की साजिश है।


Q राजस्थान का ट्रेंड है कि यहां सरकार रिपीड नहीं होती है, क्या कहेंगे?
जवाब: यह ट्रेंड टूटने वाला है। इसके लिए हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं। सरकार हमारी बनने वाली है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी पॉजिटिव मुद्दे लेकर जनता के बीच जा रही है।

Q ऐसी क्या खास बात है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को चुनें?
जवाब: राजस्थान को छोड़कर कहीं भी गैस सिलेंडर 500 में नहीं मिल रहा। स्वास्थ्य योजनाओं में जितना यहां किया, उतना कहीं नहीं। जितने स्कूल-कॉलेज, अस्पताल खोले, कोई नहीं कर पाया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव: मुख्यमंत्री ने जनता की सेवा नहीं की सिर्फ अपनी कुर्सी बचाई- जेपी नड्डा

Q महिला अपराध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है, क्या कहेंगे?
जवाब : अशोक गहलोत सरकार ने ज्यादा तत्परता से निर्णय लेकर कड़ी कार्रवाइयां की है, जो देश में नजीर बनी है। भाजपा शासित प्रदेशों की तुलना में यहां अपराध कम है।

Q पीएम मोदी की बदौलत भाजपा मजबूत स्थिति में है, क्या कहेंगे?
जवाब : भाजपा डरी हुई है। पीएम बोलते हैं कि वे अकेले कुछ नहीं कर सकते। भाजपा में भारी निराशा है। भाजपा पांचों राज्यों में हार रही है। यहां भी कांग्रेस की सरकार बन रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग