6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुरवासियों के लिए खुशखबरी: नवरात्रि से सड़कों पर दौड़ेंगी सभी 94 ई-बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

जयपुर में नवरात्रि से जेसीटीएसएल की सभी 94 ई-बसें सड़कों पर उतरेंगी। अभी 44 बसें चल रही हैं, जबकि 50 बसों का आरटीओ रजिस्ट्रेशन नहीं होने से संचालन अटका था। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद 50 बसों को चरणबद्ध चलाया जाएगा।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Oct 06, 2026

jaipur e buses

जयपुर में नवरात्रि से सड़कों पर दौड़ेंगी सभी 94 ई-बसें (पत्रिका फाइल फोटो)

Jaipur E-buses: जयपुर: राजधानी जयपुर में नवरात्रि से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ने जा रही है। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की सभी 94 ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल शहर में 44 ई-बसें ही संचालित हो रही हैं, जबकि 50 बसें संचालन शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। इन 50 अतिरिक्त ई-बसों के सड़क पर उतरने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी।

दरअसल, जयपुर में जेसीटीएसएल के बेड़े में अब तक 94 ई-बसें शामिल हो चुकी हैं। इनमें से 44 बसों का संचालन पहले ही शुरू कर दिया गया था। वहीं, शेष 50 बसों का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण संचालन अटका हुआ था। अब इन सभी 50 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी पूरी हो गई है।

त्योहारों में बढ़ेगी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा

नवरात्रि के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। इस दौरान जयपुर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में 50 अतिरिक्त ई-बसों के संचालन से यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन में अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा। खासकर प्रमुख रूटों पर बसों की उपलब्धता बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आरटीओ रजिस्ट्रेशन के कारण अटका था संचालन

जेसीटीएसएल की 50 ई-बसें आरटीओ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण सड़कों पर नहीं उतर पा रही थीं। इस वजह से फिलहाल 44 ई-बसों से ही संचालन किया जा रहा था। अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 94 ई-बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

श्राद्ध पक्ष के कारण फिलहाल नहीं शुरू हुआ संचालन

50 नई ई-बसों का संचालन फिलहाल श्राद्ध पक्ष के कारण शुरू नहीं किया गया है। अब नवरात्रि के पहले दिन से इन सभी 50 बसों को चरणबद्ध तरीके से सड़कों पर उतारने की तैयारी है। इसके बाद जयपुर में जेसीटीएसएल के बेड़े में शामिल सभी 94 ई-बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। इससे त्योहारी सीजन में शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में बसों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।