27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दर्जनभर ट्रेनों में बढ़ाए कोच

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 30 Jun 2018, 2:28 PM IST

patrika

railway minister,rpf,ujjain news,station,Hungama,reservation coach,Intercity trains,

जयपुर। यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 12 ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद जम्मू, हरिद्वार, लखनऊ, दिल्ली, जैसलमेर के साथ ही अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में अतिरिक्त सीट मिल सकेंगी। रेलवे ने डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी अगले माह के लिए की है।


उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19715/19716, जयपुर-लखनऊ-जयपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या12991/12992, उदयपुर-जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14704/14703, लालगढ़-जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस में 1 से 31 जुलाई तक के लिए बढ़ोतरी की गई है।

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 12467/12468, जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14712/14711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-फजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22478/22477, जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12489/12490, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12486/12485, श्रीगंगानगर-नान्देड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के साथ ही गाड़ी संख्या 14713/14714, श्रीगंगानगर-जम्मूतवी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में जुलाई माह के लिए अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इन सभी रेलमार्गों के बीच के स्टेशनों से यात्रियों को अतिरिक्त सीट मिल सकेंगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग