30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान का एक ऐसा भ्रष्ट सरकारी विभाग, 55 अफसरों के खिलाफ एसीबी, 6 के खिलाफ विभाग कर रहा जांच

मासिक बंदी-रिश्वत लेने की चल रही जांच, फिर भी फील्ड पोस्टिंग, राजस्थान के इस सरकारी विभाग में प्रभाव का इस्तेमाल कर लगे हैं अहम पदों पर, जिस काम में भ्रष्टाचार के आरोप, वे ही काम फिर सौंपे

3 min read
Google source verification
jaipur

राजस्थान का एक ऐसा भ्रष्ट सरकारी विभाग, 55 अफसरों के खिलाफ एसीबी, 6 के खिलाफ विभाग कर रहा जांच

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर. जनता से जुड़े और राजस्व अर्जित करने वाले विभागों में भ्रष्टाचार के मामले आए दिन पकड़े जा रहे हैं लेकिन आरोपी अधिकारी इतने प्रभावशाली हैं कि मामलों का निस्तारण होने से पहले ही फिर से फील्ड में अच्छी पोस्टिंग पा रहे हैं। परिवहन विभाग इसका ताजा उदाहरण है, जहां पिछले वर्षों में 61 अधिकारी भ्रष्टाचार व अन्य गड़बडय़ों में पकड़े गए। इनमें से 55 के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में मामले लंबित हैं। इसके बावजूद 31 अधिकारी अहम पदों पर फील्ड में तैनात हैं। इसी प्रकार 5 अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के मामले में 16 सीसीए की विभागीय कार्यवाही चल रही है। दोषी पाए जाने पर अधिकारी को बर्खास्त तक किया जा सकता है। इनमें ज्यादातर मामले परिवहन निरीक्षक और उप निरीक्षकों के खिलाफ हैं।

ये अधिकारी फील्ड पोस्टिंग में वाहनों की जांच, लाइसेंस शाखा व अन्य अहम पदों पर काम कर रहे हैं। जिन 55 अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में मामले विचाराधीन हैं, उनमें से 31 को विभाग ने फील्ड पोस्टिंग दे रखी है। 14 निलंबित चल रहे हैं और 10 सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अनियमितताओं को लेकर परिवहन विभाग में 6 कार्मिकों के खिलाफ 16 सीसीए की विभागीय कार्रवाई चल रही है। इनमें एक सेवानिवृत्त हो चुका है। यह मामला हाल ही विधानसभा में भी उठा था।

इन मामलों में चल रही कार्रवाई
परिवहन निरीक्षक व उप निरीक्षकों के खिलाफ रिश्वत मांगने, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने, मासिक बंदी वसूलने, वाहनों से अवैध वसूली, रसीदों में गड़बड़ी, बिना बॉडी निर्माण के बसों का पंजीयन, फर्जी कागजों से ट्रैक्टर बिकवाने, बिना वाहन के भौतिक परीक्षण करने के मामले हैं। एसीबी इन मामलों में जांच कर रहा है।


इन्हें फिर फील्ड में किया तैनात

- चैतन्य माथुर : परिवहन उप निरीक्षक आरटीओ कार्यालय जयपुर

- दिनेशकुमार टांक : परिवहन उप निरीक्षक डीटीओ कार्यालय दूदू

- बगताराम : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय दूदू

- तनसुख टांक : परिवहन उप निरीक्षक डीटीओ कार्यालय चौमूं

- बनवारीलाल मीणा : परिवहन उप निरीक्षक डीटीओ कार्यालय धौलपुर

- राजीव चौधरी : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय भरतपुर

- राकेश विजयवर्गीय : परिवहन निरीक्षक आरटीओ कार्यालय जोधपुर

- ईश्वर कोदली : परिवहन उप निरीक्षक आरटीओ कार्यालय चित्तौडगढ़़़

- मुकुल वर्मा : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय रतनपुर

- नरेन्द्र भागवानी : परिवहन उप निरीक्षक आरटीओ कार्यालय अजमेर

- अनिल कायथ : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय किशनगढ़

- मोहम्मद फिरोज : परिवहन उप निरीक्षक डीटीओ कार्यालय ब्यावर

- कानसिंह परिहार : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय सिरोही

- करणी सिंह : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय सिरोही

- विजय सिंह भाटी : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय सिरोही

- मंजीत सिंह : परिवहन उप निरीक्षक आरटीओ कार्यालय कोटा

- जेबी पाल : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय रामगंजमण्डी

- जलसिंह मीणा : परिवहन निरीक्षक आरटीओ कार्यालय पाली

- टिकेन्द्रपाल सिंह : परिवहन उप निरीक्षक आरटीओ कार्यालय दौसा

- रणवीर सिंह शेखावत : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय चूरू

- निशांत गुप्ता : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय चूरू

- अजय पुरोहित : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय डूंगरपुर

- अशोक कुमार शर्मा : परिवहन उप निरीक्षक आरटीओ कार्यालय बीकानेर

- सुरेन्द्र सिंह बेनीवाल : परिवहन निरीक्षक आरटीओ कार्यालय बीकानेर

- शंभूलाल बलाई : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय जैसलमेर

- हंसराज मीणा : परिवहन उप निरीक्षक डीटीओ कार्यालय जैसलमेर

- ओमप्रकाश चौधरी : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय भीनमाल

- रामनिवास : परिवहन उप निरीक्षक डीटीओ कार्यालय भिवाड़ी

- पंकज कुमार शर्मा : परिवहन उप निरीक्षक उप परिवहन कार्यालय फतेहपुर

- शकीर अहमद : परिवहन निरीक्षक


ये चल रहे निलम्बित

- परिवहन निरीक्षक : हितेश चन्दुल, रामखिलाड़ी, मुकेश डाड, रूपेश कुमार, संजय मण्डौरा, कलमीराम मीणा, विक्रम सिंह गिल, धारासिंह, मुकेश डाड, नरेन्द्र सिंह जोधा।

- परिवहन उप निरीक्षक : करणाराम बिसु, मदनमोहन शर्मा, राजेश मीणा, इन्दु सैनी।


16 सीसीए की कार्यवाही

संबंधित खबरें

- अनिलकुमार पाटोनिया : परिवहन उप निरीक्षक डीटीओ कार्यालय करौली

- शिप्रा पारीक : परिवहन उप निरीक्षक आरटीओ कार्यालय पाली

- गोपालकृष्ण शर्मा : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय सवाई माधोपुर

- राधेश्याम भाण्ड : परिवहन निरीक्षक डीटीओ कार्यालय भीलवाड़ा

- मुकेश डाड : परिवहन निरीक्षक (मुख्यालय जयपुर, निलम्बित)