
छात्रसंघ चुनाव परिणाम 2018 : लगातार तीसरे साल रहे बागी हावी, सबको पछाड़ बनाई हैट्रिक
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में लगातार तीसरी बार निर्दलीय परचम लहराया है। मंगलवार को हुई मतगणना में इस बार भी राजस्थान विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के बागी विनोद जाखड़ ने 1860 मतों से विजय प्राप्त की। यह लगातार तीसरा साल है जब निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है। इनसे पहले वर्ष वर्ष 2016—17 में निर्दलीय प्रत्याशी अंकित धायल और वर्ष 2017—18 में पवन यादव ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की है।
इस बार के चुनाव परिणाम में छात्रसंघ के प्रमुख तीन पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। अध्यक्ष पद पर जहां विनोद जाखड़ विजयी रहे। वहीं अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय रेणु चौधरी और महासचिव पद पर निर्दलीय आदित्य प्रताप सिंह ने जीत हासिल की। एबीवीपी की प्रत्याशी मीनल शर्मा संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल कर पाईं।
पांच वर्षों में 12 अध्यक्ष निर्दलीय
प्रदेश के प्रमुख 8 विश्वविद्यालयों के 5 साल के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो अब तक मुख्य रूप से एबीवीपी व एनएसयूआइ के प्रत्याशियों में ही मुकाबला रहा है। जहां भी निर्दलीय चुनाव जीते हैं। वे मुख्य रूप से इन्हीं दोनों दलों के बागी रहे हैं। टिकट नहीं मिलने पर कई मौकों पर निर्दलीय चुनाव लड़कर उम्मीदवार जीते हैं। ऐसा राजस्थान विवि में कई बार हो चुका है। पिछले पांच वर्ष में आठ विश्वविद्यालयों में 40 अध्यक्ष चुने गए हैं। इनमें से 14 एबीवीपी, 14 एनएसयूआइ और 12 अध्यक्ष तीसरे मोर्चे या फिर निर्दलीय रहे हैं।
नहीं चली दोनों बड़ी पार्टियों की
इस साल विधानसभा चुनाव होने के कारण भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की नजर विशेष रूप से विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों पर रही। दोनों ही दलों के बड़े नेताओं ने अपने संगठन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए बाहरी रूप से भी अंदरखाने मदद की।
संगठक कॉलेजों का यह रहा परिणाम
महारानी कॉलेज :
अध्यक्ष: ऋतु बराला
उपाध्यक्ष: फातिमा
महासचिव: छोटी मीणा
संयुक्त सचिव: मोनिका राठौड़
महाराजा कॉलेज
अध्यक्ष: रोहित शर्मा
उपाध्यक्ष: सुरेश पूनिया
महासचिव: राजू लाल रैगर
संयुक्त सचिव: अंकित विजय
कॉमर्स कॉलेज
अध्यक्ष: राजेन्द्र प्रजापत
उपाध्यक्ष: सूरज गोडीवाल
महासचिव: निहार स्वामी
संयुक्त सचिव: एकलव्य यादव
राजस्थान कॉलेज
अध्यक्ष: रविन्द्र महलावत
उपाध्यक्ष: सोनू बुनकर
महासचिव: इरफान
संयुक्त सचिव: सुरेश कुमार मीणा
Published on:
11 Sept 2018 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
