16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में पानी की किल्लत ने ली महिला की जान, पड़ोसी के घर आए पानी के टैंकर से गर्दन कटकर अलग; मौत

जयपुर में पानी की किल्लत ने सोमवार को एक महिला की जान ही ले ली। जमवारामगढ़ रोड स्थित नाई की थड़ी क्षेत्र में पड़ोसी के पानी डालने आए ट्रैक्टर-टैंकर से पानी भरने गई महिला की चुन्नी शाफ्ट में फंस गई। जानें फिर आगे क्या हुआ...

less than 1 minute read
Google source verification

राजधानी जयपुर में पानी की किल्लत ने सोमवार को एक महिला की जान ही ले ली। जमवारामगढ़ रोड स्थित नाई की थड़ी क्षेत्र में पड़ोसी के पानी डालने आए ट्रैक्टर-टैंकर से पानी भरने गई महिला की चुन्नी शाफ्ट में फंस गई। पलभर में महिला झटके के साथ शाफ्ट की ओर खिंचती चली गई और उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर बंद कर भाग गया। सूचना पर जयसिंहपुरा खोर थाने के उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-टैंकर को जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें : जाना नहीं पड़ेगा जवाहर सर्कल से घूम कर… JDA ने बताया कब खुलेगा ये नया रास्ता, टोंक रोड से सीधे पहुंचेंगे सांगानेर

शव परिजनों को किया सुपुर्द

नरेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे की शिकार शाहजहां (60) नाई की थड़ी स्थित समीर गार्डन के पास रहती थी। पति अब्दुल रफीक ने तीन शादी की थी। शाहजहां उसकी तीसरी पत्नी थी और अभी अकेली रहती थी। शव पहली वाली पत्नी के बच्चों के सुपुर्द किया गया। स्थानीय निवासी डॉ. अब्दुल इकराम ने बताया कि महिला आर्थिक रूप से कमजोर थी।

यह भी पढ़ें : 25 दिन से SMS हॉस्पिटल में रखा शव, विदेश मंत्रालय की हो रही भाग-दौड़, जानें क्यों नहीं हो पा रहा पोस्टमार्टम