10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update: मौसम मारेगा पलटी, राजस्थान के 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 14 मार्च को 25 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 14-15 मार्च को हल्की आंधी और बारिश की भी संभावना जताई गई है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan weather update, Rajasthan weather alert, Rajasthan rain forecast, Rajasthan thunderstorm alert, IMD Rajasthan forecast, Rajasthan yellow alert, Rajasthan weather news, Rajasthan rain news, Thunderstorm in Rajasthan, Rajasthan temperature update, Western disturbance Rajasthan, Rajasthan weather today, Rajasthan heatwave update, Rajasthan storm alert, Rainfall forecast Rajasthan, Rajasthan climate update, Rajasthan weather warning, IMD weather alert Rajasthan, Rajasthan lightning alert, Rajasthan weather change

फाइल फोटो- पत्रिका

Rajasthan Thunderstorm Alert जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 14 मार्च को मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 से 15 मार्च के बीच कुछ इलाकों में हल्की आंधी और बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 6 से 8 डिग्री अधिक है। सोमवार को चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट

प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी 3 से 4 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान 10 और 11 मार्च को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

आएगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की आंधी और बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इससे दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

यहां येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 14 मार्च के लिए अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, नागौर और पाली जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।