9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरब सागर में एक और नया चक्रवात, प्रदेश में कई जगहों पर हुई बूंदाबांदी

Cyclone Kyarr Rajasthan Weather forecast Today: अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ ने अपनी दिशा मोड़ ली है और अब ओमान के तट के नजदीक है, जिसके कारण बुधवार को प्रदेश में बादलों की आवाजाही कम हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Cyclone Kyarr

जयपुर। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ ने अपनी दिशा मोड़ ली है और अब ओमान के तट के नजदीक है, जिसके कारण बुधवार को प्रदेश में बादलों की आवाजाही कम हो गई। गुरुवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है लेकिन क्यार के पीछे लक्षद्वीप के पास अरब सागर में एक और कम दबाव का क्षेत्र बना है जो जल्द ही चक्रवाती तूफान का रूप लेगा।

इसके कारण शुक्रवार और शनिवार को फिर से बादलों की आवाजाही होगी। गौरतलब है कि मानसून खत्म होने के बाद भारत में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उष्णचक्रवाती तूफान आते हैं।

जालोर, बारां, बूंदी और पाली जिले में बूंदाबांदी हुई। इससे न केवल मौसम में ठंडक हो गई बल्कि किसान काफी चिंतित नजर आए। जयपुर में अलसुबह बादलों की हल्की आवाजाही रही। दिन चढऩे के साथ धूप भी निकल आई। शहर का तापमान अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिनभर बादल छाए रहने के कारण मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। जिससे सर्दी का असर बढ़ जाएगा।

बाड़मेर और जैसलमेर में भी बादलों की हल्की आवाजाही से रात का तापमान अधिक रहा। जैसलमेर में रात का पारा 23.2 व दिन का 31.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 25.4 व अधिकतम 36.2 डिग्री मापा गया।

बारां जिले में बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। शाहाबाद उपखंड क्षेत्र में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इससे किसान खेतों में कटी फसल को बचाने की जुगत में जुटे रहे। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 23 डिग्री रहा।

झालावाड़ जिले में दो दिन से बादल छाए हुए हैं, इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 19 डिग्री रहा। बूंदी जिले में बादल छाए रहे और सुबह कुछ देर बूंदाबांदी हुई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग