मौसम विभाग ने आज जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और जोधपुर में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, नागौर, जालोर और चित्तौड़गढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पाली, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, अजमेर, जयपुर, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं के लिए येलो अलर्ट रहेगा।