5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: राजस्थान में कल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन संभाग में होगी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में बुधवार को बदलाव हुआ। सुबह से शाम तक आसमान पर बादल छाए नजर आए। मौसस में गलन और हवा सर्द हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Dec 21, 2023

rajasthan weather update

Weather Update: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में बुधवार को बदलाव हुआ। सुबह से शाम तक आसमान पर बादल छाए नजर आए। मौसस में गलन और हवा सर्द हो गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शाम होते मौसम में सर्दी का असर बढ़ गया। बुधवार को फतेहपुुर का न्यूनतम तापमान माउंट आबू से कम रहा। फतेहपुुर में रात का पारा 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में रात का पारा 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। छह जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 22 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने सेे बारिश के आसार रहेंगे।

इन संभाग में होगी बारिश
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22 दिसम्बर को राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते 23 और 24 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर सर्दी का असर तेज रहेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ओस की बूंदें बनीं बर्फ, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगा ऐसा, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट

ये रहा न्यूनतम तापमान
फतेहपुर : 0.5
माउंट आबू : 2
अलवर : 5
पिलानी : 4.6
सीकर : 3
चूरू : 3.5
संगरिया : 5.2
करौली : 5.7

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सर्दी का सितम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट