5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कांग्रेस के CM पद को BJP नेता सुमन शर्मा का बयान, राहुल गांधी तय करें उनका नेता सचिन पायलट है या अशोक गहलोत!

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 20, 2018

suman sharma

suman sharma

जयपुर।

प्रदेश इन दिनों चुनावी रंग में पूरी तरह से रंग चुका है। आगामी चुनावों के लिए पार्टियां तैयारियों को तेज करते हुए एक दूसरे पर बयानबाजी करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमन शर्मा ने कांग्रेस पर राजे की गौरव यात्रा को लेकर जोरदार तंज कसा।

सुमन शर्मा ने कहा है कि यात्रा सरकारी है या नहीं। यह मामला कोर्ट में गया हुआ है। ऐसे में कुछ बोलना ठीक नहीं, लेकिन सचिन पायलट के नैतिकता के बात पर उन्होंने कहा कि पीएम आए थे तब भी कहा था सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं। सच तो यह है कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है। इस तरह के गलत आरोप लगाने की जगह कांग्रेस अपने उपर काम करे तो ज्यादा बेहतर है ।

कांग्रेस तय करे उनका नेता कौन है?

वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री हैं, लेकिन भाजपा की नेता भी हैं। वे मुख्यमंत्री के नाते कहीं जाती है तो यह हमारा दायित्व है कि भाजपा कार्यकर्ता वहां खडा रहे। इसे पार्टी या सरकार के कार्यक्रम के बीच बता क्यों दीवार खडी की जा रही है पायलट कुछ भी कहें। वह क्रेज की बात कर रहे हैं। यह तो भीड देखकर पता चल रहा है। राहुल गांधी पहले ये तो तय करें कि उनका नेता सचिन पायलट है या अशोक गहलोत।


भाजपा की होड़ में है कांग्रेस

साथ ही उन्होंने कहा कि जनता का काम जनता को करने दीजिए। विजय संकल्प रैली पर कहा कि संकल्प यात्रा के लिए उनको साधुर्वाद है। भाजपा को वह फॉलो करने लगे हैं, अब तो वे मंदिर भी जाने लगे हैं। कांग्रेस का बस चले तो अब नाम भी चुरा लें। भाजपा को कोस भी रहे हैं ओर भाजपा को फॉलो भी कर रहे हैं यह भाजपा की सफलता है


केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राजस्थान से सहायता जाएगी, CM इसकी मॉनिटरिंग कर रही हैं

सुमन शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पहुंचेंगे तीन जगह अस्थि कलश का विसर्जन होगा। केरल में आई बाढ के कारण जो जनहानि हुई है उसको लेकर अरुण चतुर्वेदी क संयोजन में तेरह लोगों की कमेटी बनाई है। यह कमेटी पूरे राजस्थान से सहायता इकटठा कर केरल भेजेगी। मुख्यमंत्री खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रही है।