11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूथ कांग्रेस को लेकर आई बड़ी खबर, कई बड़े नेताओं की हुई छुट्टी

यूथ कांग्रेस को लेकर आई बड़ी खबर,इस अध्यक्ष को लगा बड़ा झटका
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jun 21, 2018

congress

जयपुर

राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश एंव लोकसभा क्षेत्रों में सभी मनोनीत पदाधिकारियों की कमेटी को निरस्त कर दिया है। अब प्रदेश अध्यक्ष के साथ पांच उपाध्यक्ष मनोनीत होंगे। उनको प्रत्येक जोन का प्रभारी बनाया जाएगा। जोन के प्रभारी बनाए जाने पर वे सभी अपने जोन में यूथ कांग्रेस का काम देखेगें।


गौरतलब है कि प्रदेश के यूथ कांग्रेस के मनोनीत पदाधिकारियों को हटाने से सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना को झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष चांदना ने प्रदेशभर में करीब एक हजार पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी। ऐसे में अब इन पदाधिकारियों की छुट्टी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक अशोक चांदना ने राज्यभर में करीब 1000 पदाधिकारी
मनोनीत कर दिए थे।

READ: दाती मदन दुष्कर्म मामला: पीडि़ता ने लगाया जांच में लापरवाही का आरोप, शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव हो गए अचानक स्थगित
इससे पहले भी राजस्थान में यूथ कांग्रेस के चुनाव होने की बात हो रही थी। लेकिन पार्टी ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव को टाल दिया। क्योंकि पार्टी के नेताओं को ड़र था कि यदि यूथ कांग्रेस के चुनाव हो गए तो कई पार्टी में फूट ना पड़ जाए। इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यूथ कांग्रेस के चुनाव को नहीं कराने का फैसला लिया।

READ: ऊर्जा मंत्रालय ने दिए निर्देश, सूरतगढ़ सुपर थर्मल की पांच इकाइयां एक साल के लिए बंद, राजस्थान में मंडरा सकता है बिजली का संकट!

शुरू हो गया था सदस्ता अभियान

प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं ने सदस्ता अभियान भी शुरू कर दिया था। लेकिन साल के अंत में होने वाले विस चुनाव को लेकर संगठन चुनाव अचानक स्थगित हो गए।

READ: योग दिवस पर मरुधरा ने रचा इतिहास, रामदेव-राजे की मौजूदगी में लाखों लोगों ने एक साथ की योग क्रियाएं, बना World Record