6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की कर्ज माफी को राठौड़ ने बताया कांग्रेस का छलावा, कहा केवल वाहवाही लूटने का काम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rajendra rathore

किसानों की कर्ज माफी को राठौड़ ने कांग्रेस का छलावा बताया, कहा केवल वाहवाही लूटने का काम

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर। प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर छलावा करने का आरोप लगाया है और कहा है कि किसानों की कर्ज माफी के नाम पर सिर्फ वाहवाही लूटने का काम हो रहा है, लेकिन किसानों के दस दिन में कर्ज माफी के मामले में कोई कुछ नहीं बोल रहा।


राठौड़ ने मंगलवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी आ रहे है। पूरी सरकार उनका स्वागत करने का सारे प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक बयान में कहा कि भारत सरकार पर किसान कर्ज माफी का दबाव बनाएंगे। कांग्रेस ने 10 दिन में सम्पूर्ण कर्ज माफी की बात कही थी। सात मंत्रियों की विशाल कमेटी बनाई। इस समिति के संयोजक कहते है की किसानो ने आर्थिक विपन्नता से आत्महत्या की ओर कहा 150 किसान मरे। सरकार बताए कहा से लेकर आए ये आंकड़ा। किसानों पर 99 हजार करोड़ रुपए का कर्जा है और अठारह हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफी की बात की गई। कर्ज कैसे माफ होगा।

इसका अभी तक रोड मेप ही नहीं बनाया गया। वहीं, पिछली वसुंधरा सरकार ने आठ हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। अशोक गहलोत ने कहा कि तीन लाख करोड़ का कर्जा राजस्थान पर है । सरकार की आर्थिक हालत ठीक नहीं। ये सिद्ध कर रहा है कि सरकार ने किसानों को ठगा है। साफ है कि उनके पास मुकरने के अलावा कुछ नहीं है। ये सरकार किसानों के साथ सिर्फ छलावा कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग