6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम के छोटे भाई प्रहलाद माेदी के धरने पर बोले रामपाल जाट- देश को गुमराह कर रहे PM

रामपाल जाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परिवार के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके छोटे भाई Prahlad Modi द्वारा एस्कॉर्ट ना मिलने पर धरना देना तथा सत्ता का सुख भोगना साफ दर्शाता है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परिवार के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके छोटे भाई Prahlad Modi द्वारा एस्कॉर्ट ना मिलने पर धरना देना तथा सत्ता का सुख भोगना साफ दर्शाता है।

रामपाल जाट ने एक बयान में कहा कि मोदी ढिंढोरा पीटते हैं कि मेरे परिवार के पास कोई सुरक्षा नहीं, मेरा परिवार सभी साधारण परिवारों की तरह इस देश मे रहता है, जबकि हकीकत में इसके उलट देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के भाई प्रहलाद मोदी बिना नियमों के प्रधानमंत्री की डोस पत्ती दिखाकर जबर्दस्ती एस्कॉर्ट सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

पीएम मोदी के भाई ने कहा- सुरक्षा को लेकर गुजरात पहुंचने पर कोर्ट में दाखिल करूंगा मामला

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान मोदी अपनी माताजी को बैंकों की लाइनों में लगवाकर पूरी योजना के साथ मीडिया मार्केटिंग कर देश भर में सहानिभूति की लहर चलवाते है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी कहते कुछ और व करते कुछ और हैं। उनके भाई का एस्कॉर्ट ना मिलने पर धरना देना सत्ता का सुख भोगना साफ-साफ दर्शाता है।

सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी तो पीएम मोदी के भाई ने दिया जयपुर में थाने के बाहर धरना

गौरतलब है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी मंगलवार को हरिद्वार जाने के दौरान जयपुर कमिश्नरेट की सीमा में निर्धारित सुरक्षा नहीं दिए जाने पर नाराज हो गए थे। विरोधस्वरूप वे बगरू थाने के बाहर सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों ने इंटेलीजेंस से मिले पत्र का हवाला देते हुए दो पीएसओ देने की रजामंदी दी। करीब तीन घंटे चले घटनाक्रम के बाद विवाद थमा।