5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरानी पर आया मकान मालिक के बेटे का दिल…फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे आप

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

RAJESH MEENA

Aug 09, 2018

love johad

रेप

जयपुर। नौकरानी को बंधक बनाकर चार माह से अधिक समय तक मकान मालिक के बेटे द्वारा उसका देहशोषण करने की बात सामने आई है। पीडि़ता ने इस सम्बंध में अशोक नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता का आज मेडिकल करवाया जाएगा। मामले की जांच एसीपी अशाेक नगर कर रहे है। घटना के बाद से आराेपी फरार है। इस मामले में पुलिस मकान मालिक व उसकी पत्नी से भी पूछताछ करेंगी।

पुलिस के अनुसार उडीसा निवासी २२ वर्षीय युवती छह माह पहले सी स्कीम में एक अपार्टमेंट में काम करने आई थी। वह यहां पर सर्वेंट एजेंसी के जरिए काम पर आई थी। यहां पर मकान मालिक के बेटे शौर्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी क्लिपिंग बना ली। इसके बाद वह क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका लगातार देहशोषण करने लगा।

विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की जाने लगी। जब उसने सारी घटना मकान मालकिन को बताई तो उसने उसे डांटा और मारपीट कर चुप रहने को कहा। लगातार देहशोषण के चलते गर्भवती भी हो गई। इस बात का पता चलते ही शौर्य व उसके परिजनों से उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया और कहा कि अगर घटना को लेकर किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। इस पर उसने अपनी कम्पनी में सम्पर्क साधा। कम्पनी कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पीडि़ता बुरी तरह से डरी सहमी हुई है। एसीपी अशोक नगर रामगोपाल ने बताया कि नौकरानी को बंधक बनाकर मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। आज मेडिकल बोर्ड से पीडि़ता का मेडिकल करवाया जाएगा। पीडि़ता से पूछताछ की जा रही है। उसके १६४ के बयान भी कलमबद्ध करवाएं जाएंगे। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।