
RBSE Students to Get Free UG and PG Education Conditional Apply
जयुपर। कॉलेज स्टूडेंटस के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें राजस्थान बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने पर कॉलेज में नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। यह व्यवस्था प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए होगी, जिनके राजस्थान बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक आए हों।
जानकारों के अनुसार सरकार ने ऐसा इसलिए किया है, जिससे विद्यार्थियों पर उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक भार नहीं पड़े और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हो सके।
25 जून तक कर सकेंगे आवेदन
गौरतलब है कि प्रदेश में 251 सरकारी कॉलेज और 1600 निजी कॉलेज हैं। सरकारी कॉलेजों में करीब 4 लाख और निजी कॉलेजों में करीब 6 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक पार्ट प्रथम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है। 26 जून को महाविद्यालय आवेदन पत्रों का आॅनलाइन सत्यापन करेंगे। अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 27 जून को किया जाएगा। अभ्यर्थी 4 जुलाई को मूल प्रमाण पत्रों की जांच करा सकेंगे। 5 जुलाई को अभ्यर्थी ई—मित्र कियोस्क पर शुल्क जमा करा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 6 जुलाई को किया जाएगा। शिक्षण कार्य कॉलेजों में 7 जुलाई से शुरू होगा।
श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए पुन: आॅनलाइन आवेदन भी 7 जुलाई से ही शुरू किया जाएगा अंतिम तिथि 13 जुलाई है। इनके आॅनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। रिक्त स्थानों के लिए अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन 16 जुलाई को किया जाएगा। 19 जुलाई तक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्रों की जांच करा सकेंगे और जुलाई तक ई—मित्र कियोस्क पर शुल्क जमा करा सकेंगे। प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा।
5 लाख तक वालों को छूट
साथ ही परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से 5 लाख तक हो। ऐसे विद्यार्थियों को इसी शैक्षणिक सत्र से नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
हर साल लाने होंगे 70 प्रतिशत
कॉलेज में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रत्येक वर्ष में विद्यार्थी को न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक लाने होंगे। तभी उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
Updated on:
23 Jun 2018, 5:26 PM IST
Published on:
23 Jun 2018, 11:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.