25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 60,000 पदों पर होगी भर्ती, दिवाली से पहले बेरोजगारों को भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने दिवाली से पहले राजस्थान के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 13 Oct 2024, 8:28 AM IST

cm bhajan lal sharma

Sarkari Naukri: जयपुर। भजनलाल सरकार ने दिवाली से पहले राजस्थान के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पचास से अधिक भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर 15 अक्टूबर तक जारी हो सकता है। इसकी तैयारी बोर्ड ने कर ली है।

बता दें कि पिछले दिनों सीएम भजनलाल ने भर्ती परीक्षाओं को समय पर पूरा करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि भर्ती परीक्षाओं का परिणाम भी जल्द जारी किया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार के लिए ज्यादा इंतजार ना करना पड़े। ऐसे में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इसके लिए कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। जिसे 15 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के चर्चे दिल्ली तक… फिर भी प्रदेश प्रभारी ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

रिजल्ट की तिथि भी बताएंगे

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि जनवरी-2025 से लेकर मार्च- 2025 तक 60 हजार पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी। 15 से ज्यादा विभागों की 50 से ज्यादा भर्तियां होंगी। बोर्ड की ओर से पहली बार भर्ती कैलेंडर में भर्ती परीक्षा की तारीख के साथ ही रिजल्ट कब जारी होगा, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।


यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राजस्थान में ‘सर्कस’ वाले बयान पर सियासत गरम, अब सीएम भजनलाल का गहलोत पर तीखा पलटवार


यह भी पढ़ें: SI Paper Leak: SOG के नए खुलासे से खलबली… RPA की दीवार फांद भाग छूटे 3 थानेदार; छुट्टी जाने वाले गायब